खिलाड़ियों को मिला प्रमाण-पत्र
Updated at : 27 Jun 2016 8:20 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ : रामगढ़ महाविद्यालय के सभागार में रविवार को एथलेटिक्स के खिलाड़ियों के लिए प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ के डीएसपी श्रीराम समद, बतौर विशिष्ट अतिथि मुर्राम कला पंचायत मुखिया अर्चना महतो, डिवाइन ओंकार मिशन स्कूल के निदेशक राजेश नागी व समाजसेवी चुरामन महतो उपस्थित थे. अतिथियों […]
विज्ञापन
रामगढ : रामगढ़ महाविद्यालय के सभागार में रविवार को एथलेटिक्स के खिलाड़ियों के लिए प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ के डीएसपी श्रीराम समद, बतौर विशिष्ट अतिथि मुर्राम कला पंचायत मुखिया अर्चना महतो, डिवाइन ओंकार मिशन स्कूल के निदेशक राजेश नागी व समाजसेवी चुरामन महतो उपस्थित थे. अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया. मौके पर मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देने की बात कही.
साथ ही उन्होंने और भी ज्यादा मेहनत कर अपने जिला, राज्य व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया. सम्मानित होनेवाले खिलाड़ियों ने झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन रांची द्वारा आयोजित समर कैंप में भाग लिया था. कार्यक्रम का संचालन अजय करमाली ने किया. मौके पर नमिता प्रसाद, सपना कुमारी, माधुरी कुमारी, सिमरन, सुमन, मिल्ली कुमारी, निराशो, प्रफुल कुमार, बिरबल करमाली, खुशबु, प्रमोद कुमार, लुकेश्वर कुमार, बुलबुल, संतोष महतो, रिया, बिनीता कुमारी समेत अन्य खिलाड़ी व ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




