काम पूरा नहीं करने पर होगी कार्रवाई
Updated at : 24 May 2016 12:42 AM (IST)
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में जिला के सभी विभागों को दी गयी तीन महीने की कार्य योजना रामगढ़ : जिले भर के सभी विभागों की समीक्षा बैठक सोमवार को समाहरणालय के सभागार में हुई. इसकी अध्यक्षता उपायुक्त ए दोड्डे ने की. बैठक के बाद उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा सभी विभागों के कार्यशैली में सुधार के […]
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में जिला के सभी विभागों को दी गयी तीन महीने की कार्य योजना
रामगढ़ : जिले भर के सभी विभागों की समीक्षा बैठक सोमवार को समाहरणालय के सभागार में हुई. इसकी अध्यक्षता उपायुक्त ए दोड्डे ने की. बैठक के बाद उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा सभी विभागों के कार्यशैली में सुधार के लिए कई दिशा-निर्देश दिये गये हैं. उसी दिशा-निर्देश के आलोक में सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की गयी है. इसमें सभी विभागों को तीन महीने की कार्य योजना दी गयी है.
साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि दिये गये कार्य योजना को समय सीमा के अंदर पूरा करें. नहीं तो विभागीय कार्रवाई के लिए तैयार रहें. बैठक में 15 जून तक जिले भर में डोभा व तालाब गहरीकरण कार्य पूरा करने का भी निर्देश दिया गया. साथ ही बरसात के पानी को रोकने के लिए जो भी कारगर कदम हों उठाने काे कहा गया.
अवैध जमाबंदी होगी रद्द
उपायुक्त द्वारा भू राजस्व विभाग की बैठक सोमवार को की गयी. इसमें उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों, अचंल निरीक्षक व राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र में जितने भी अवैध जमाबंदी चल रहे हैं, उन्हें चिह्नित कर जमाबंदी रद्द करने का प्रस्ताव उचित माध्यम द्वारा जिला को भेंजे. साथ ही ऑनलाइन म्यूटेशन पर भी ध्यान देने की बात उपायुक्त ने कही.
बैठक के बाद उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा छह महीने पहले से ही अवैध जमाबंदी को रद्द करने का कार्य किया जा रहा है. वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा भी अवैध जमाबंदी रद्द करने का निर्देश दिया गया है. जिले भर के चार हजार एकड़ भूमि की अवैध जमाबंदी रद्द करने का प्रस्ताव विभिन्न अंचलों से प्राप्त है. जल्द ही इस पर कार्रवाई करते हुए जमाबंदी रद्द की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




