महादेव मंडा मंदिर का होगा जीर्णोद्धार
Updated at : 15 May 2016 8:52 AM (IST)
विज्ञापन

आजसू जिला सचिव सह विधायक प्रतिनिधि मनोज कुमार महतो ने मंदिर को साउंड सिस्टम दिया रामगढ़ : कैथा महादेव मंदिर परिसर में 14 मई को ग्रामीणों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष सह छात्र नेता राजेश कुमार महतो व संचालन कोषाध्यक्ष संदीप कुमार महतो ने किया. बैठक में आजसू जिला सचिव सह विधायक […]
विज्ञापन
आजसू जिला सचिव सह विधायक प्रतिनिधि मनोज कुमार महतो ने मंदिर को साउंड सिस्टम दिया
रामगढ़ : कैथा महादेव मंदिर परिसर में 14 मई को ग्रामीणों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष सह छात्र नेता राजेश कुमार महतो व संचालन कोषाध्यक्ष संदीप कुमार महतो ने किया. बैठक में आजसू जिला सचिव सह विधायक प्रतिनिधि मनोज कुमार महतो मौजूद थे.
मौके पर जर्जर महादेव मंडा मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. मौके पर मनोज महतो ने कहा कि स्थानीय विधायक सह मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी द्वारा मंदिर निर्माण के लिए आवश्यक सामान देने का आश्वासन दिया गया है.
इसलिए मंदिर के जीर्णोद्धार की समस्या नहीं है. श्री महतो ने कहा कि कीर्तन मंडली के लिए मेरे मद से सांउड सिस्टम दिया जा रहा है. इससे ग्रामीणों को धार्मिक अनुष्ठान के लिए बाजा की समस्या नहीं रहेगी. कमेटी के अध्यक्ष राजेश महतो ने कहा कि मंदिर परिसर में 23 मई को मंडा पूजा का आयोजन किया जायेगा. 26 मई को मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए भूमि पूजन की जायेगी.
बैठक में संरक्षक हुकुमनाथ महतो, असेश्वर महतो, किस्टो महतो, संजय करमाली, सुरेश रविदास, विगया महतो, दिलीप महतो, जगलाल महतो, बालीस राम महतो, गणेश महतो, अशोक महतो, जितेंद्र महतो, खेमलाल महतो, मिथुन महतो, नवनीत महतो, प्रदीप कुमार, अरुण, राजकुमार, भीम महतो, लखिंदर, योगेंद्र, कौलेश्वर सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




