मनरेगा में रफ्तार लायें

Updated at : 11 May 2016 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा में रफ्तार लायें

पतरातू : रामगढ़ डीसी ए डोडे मंगलवार को पतरातू प्रखंड पहुंचे. वर्किंग हॉल में बैठक कर उन्होंने मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवकों के साथ मनरेगा योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड में रामगढ़ जिले में मनरेगा योजना की प्रगति सबसे धीमी है. पतरातू प्रखंड में भी इन योजनाओं का कार्य काफी धीमी […]

विज्ञापन
पतरातू : रामगढ़ डीसी ए डोडे मंगलवार को पतरातू प्रखंड पहुंचे. वर्किंग हॉल में बैठक कर उन्होंने मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवकों के साथ मनरेगा योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड में रामगढ़ जिले में मनरेगा योजना की प्रगति सबसे धीमी है. पतरातू प्रखंड में भी इन योजनाओं का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है. रोजगार सेवक व नव चयनित मुखिया कार्य में इच्छुक नजर नहीं आ रहे हैं. डीसी ने कहा कि पतरातू में रोजगार सेवक कार्य में कोताही बरत रहे हैं. ना तो ढंग से योजनायें चल रही हैं और ना ही सही से लेबर लगाये गये हैं.
इसे लेकर उन्होंने रोजगार सेवकों को फटकार लगायी. कहा कि ऐसे रोजगार सेवकों को बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने मुखिया से अपने पंचायत में बेहतर कार्य करने की अपील की. कहा कि जो मुखिया अच्छा कार्य करेंगे उन्हें पूरा पावर मिलेगा. उन्होंने कहा कि पंचायतों में योजनाओं को सीधे बीडीओ से सेंक्शन करायें. सभी रोजगार सेवक, पंचायत सेवक मुखिया की बातों को सुनेंगे, जो नहीं सुनेंगे उन्हें निलंबित किया जायेगा. कहा कि योजनाओं में पैसे का दुरुपयोग होने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.
डीसी ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन पंचायतों में योजनायें नहीं बढ़ेंगी, कार्य में तेजी नहीं आयेगी, उन पंचायतों के रोजगार सेवक को हटाया जायेगा. पहले जैसी रफ्तार लाना उद्देश्य है. प्रत्येक पंचायत में 10-12 योजनाएं चलनी चाहिए. मौके पर डीआरडीए के अधिकारी प्रदीप प्रसाद, बीडीओ कुमार अभिनव स्वरूप, सीओ रितेश जायसवाल समेत मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola