तप व ज्ञान की प्रतिमूर्ति थे परशुराम

Updated at : 10 May 2016 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
तप व ज्ञान की प्रतिमूर्ति थे परशुराम

रामगढ़ : बिजुलिया स्थित लायंस क्लब में सोमवार को भगवान परशुराम की जयंती मनायी गयी. अपने संबोधन में मुख्य अतिथि प्रमंडलीय वन पदाधिकारी केके त्रिपाठी ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने की अपील की. उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम तप, ज्ञान व विद्या की प्रतिमूर्ति थे. इसका आयोजन सर्व ब्राह्मण महासभा ने किया. इसके […]

विज्ञापन
रामगढ़ : बिजुलिया स्थित लायंस क्लब में सोमवार को भगवान परशुराम की जयंती मनायी गयी. अपने संबोधन में मुख्य अतिथि प्रमंडलीय वन पदाधिकारी केके त्रिपाठी ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने की अपील की.
उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम तप, ज्ञान व विद्या की प्रतिमूर्ति थे. इसका आयोजन सर्व ब्राह्मण महासभा ने किया. इसके मुख्य अतिथि प्रमंडलीय वन पदाधिकारी केके त्रिपाठी थे. मुख्य अतिथि व महासभा के पदाधिकारियों ने दीप जला कर भगवान परशुराम की जयंती का शुभारंभ किया.
इसकी अध्यक्षता करते हुए महासभा के अध्यक्ष सत्यनारायण पाठक ने भगवान परशुराम के बारे में विस्तार से जानकारी दी. समारोह का संचालन शांतनु मिश्रा व धन्यवाद ज्ञापन महासभा के मुख्य संयोजक गणेश पांडेय ने किया. समारोह में अतिथियों को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया.
समारोह में उपस्थित लोग : समारोह में डॉ वीके चतुर्वेदी, राजू चतुर्वेदी, कमल बगड़िया, श्यामदेव उपाध्याय, डाॅ समीर चक्रवर्ती, मोनी चटर्जी, सुशांत कुमार, जनार्दन पाठक, आरके पांडेय, रवि रंजन मिश्रा, शशि पांडेय समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola