आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

Updated at : 10 May 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

रामगढ़ : बिजुलिया स्थित शिव मंदिर रामगढ़ में विश्व हिंदू परिषद व गो रक्षा समिति की संयुक्त बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता नगर संयोजक दीपक मिश्रा व संचालन गो रक्षा नगर अध्यक्ष सुजित सोनकर ने किया. बैठक में विगत तीन मई को पैंकी गांव में गो मांस के साथ तीन आरोपी को जेल भेजा गया था […]

विज्ञापन
रामगढ़ : बिजुलिया स्थित शिव मंदिर रामगढ़ में विश्व हिंदू परिषद व गो रक्षा समिति की संयुक्त बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता नगर संयोजक दीपक मिश्रा व संचालन गो रक्षा नगर अध्यक्ष सुजित सोनकर ने किया.
बैठक में विगत तीन मई को पैंकी गांव में गो मांस के साथ तीन आरोपी को जेल भेजा गया था व दो आरोपी भागने में सफल हुए थे. इन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया. संगठन ने इसका कड़ा विरोध करते हुए जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है.
इसके विरोध में संगठन मशाल जुलूस निकाल कर सुभाष चौक पर समापन करेगी. बैठक में दीपक मिश्रा, विनय शर्मा, सुजित सोनकर, आलोक शर्मा, मनिष कुमार, राहुल सिंह, संतोष सिंह, विजय सिंह, नरेश सोनकर, विजय कुमार, पप्पू कुमार, राजीव कुमार, कन्हैया रविदास, राम कुमार, दीपू, सूरज, नरेंद, राहुल पासवान, सन्नी गुप्ता, ब्रजेश, सुनील, रवि सिंह, अविनाश, अयोध्या यादव समेत कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola