दहशत फैलानेवाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

Updated at : 05 May 2016 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
दहशत फैलानेवाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

बरकाकाना : कोडरमा-रांची भाया बरकाकाना रेलवे निर्माण कार्य में लगी कंपनियों में दहशत फैलानेवाले गिरोह के एक सदस्य को ओपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बुधवार को ओपी में डीएसपी मुख्यालय विरेंद्र कुमार चौधरी ने प्रेस कांफ्रेस किया. डीएसपी ने बताया कि बरकाकाना ओपी अंतर्गत मसमोहना स्थित बीकेबी और सिधवार स्थित क्लासिक कोल कंपनी के […]

विज्ञापन
बरकाकाना : कोडरमा-रांची भाया बरकाकाना रेलवे निर्माण कार्य में लगी कंपनियों में दहशत फैलानेवाले गिरोह के एक सदस्य को ओपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बुधवार को ओपी में डीएसपी मुख्यालय विरेंद्र कुमार चौधरी ने प्रेस कांफ्रेस किया.
डीएसपी ने बताया कि बरकाकाना ओपी अंतर्गत मसमोहना स्थित बीकेबी और सिधवार स्थित क्लासिक कोल कंपनी के बेस कैंप पर 26-27 अप्रैल की रात टीएसपीसी के नाम धावा बोला गया था.
कर्मियों से मारपीट कर पहले बात करने तब काम करने की धमकी दी गयी थी. इसके बाद बीकेबी कंपनी के राहुल कुमार द्वारा अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज करवाया गया था. एसपी के निर्देश पर डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में बरकाकाना ओपी प्रभारी संजय कुमार, भदानीनगर ओपी प्रभारी संतोष कुमार को लेकर टीम गठित की गयी.
बात करने के लिए दिये गये नंबर की जांच करने पर लेवी की मांग करने वाला कडरू निवासी रामकेश्वर बेदिया पिता भुखलन बेदिया को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवक के पास से कर्मियों से लूटा गया मोबाइल, एक पल्सर बाइक, नक्सली परचा भी बरामद किया गया है. युवक ने अपने साथ आये उग्रवादियों में विक्रम, मोहन, नान्हु गंझू, बबलू अंसारी, दीपक गंझू आदि का नाम बताया. श्री चौधरी ने जल्द ही सबकी गिरफ्तारी कर लेने की बात कही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola