शौचालय निर्माण के लिए कम राशि देने का आरोप

Updated at : 05 May 2016 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
शौचालय निर्माण के लिए कम राशि देने का आरोप

चितरपुर : प्रखंड के मायल गांव में शौचालय निर्माण कराये जाने के बाद मुखिया द्वारा राशि कटौती करने का आरोप वार्ड सदस्य शिवशंकर रविदास ने लगाया है. उन्होंने बताया कि मायल के दलित मुहल्ला में 20 शौचालयों का निर्माण इनकी देख-रेख में किया गया. प्रति शौचालय निर्माण में 12 हजार रुपये दिया जाना है. इस […]

विज्ञापन

चितरपुर : प्रखंड के मायल गांव में शौचालय निर्माण कराये जाने के बाद मुखिया द्वारा राशि कटौती करने का आरोप वार्ड सदस्य शिवशंकर रविदास ने लगाया है. उन्होंने बताया कि मायल के दलित मुहल्ला में 20 शौचालयों का निर्माण इनकी देख-रेख में किया गया. प्रति शौचालय निर्माण में 12 हजार रुपये दिया जाना है. इस तरह 20 शौचालय के निर्माण में दो लाख 40 हजार रुपये देना है.

लेकिन मायल मुखिया टुशील देवी ने पहली किस्त 77,600 रुपये, दूसरी किस्त 96 हजार एवं तीसरा किस्त में 21,600 रुपये दिये. शौचालय निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद इन्हें मात्र 1,95,200 रुपये दिया गया है. बाकी 44,800 रुपये नहीं मिले हैं. वार्ड सदस्य ने कहा कि प्रति शौचालय 2200 रुपये काटे जा रहे हैं. राशि मांगने पर टाल-मटोल की जा रही है.

निर्माण पूरा होने पर होगा भुगतान

मायल पंचायत की मुखिया टुशील देवी ने कहा है िक शौचालय निर्माण पूरा नहीं होने के कारण राशि काटी गयी है. निर्माण पूर्ण होते ही राशि का भुगतान कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola