रजरप्पा में लोगों ने दुकानें बंद करायी
Updated at : 04 May 2016 1:46 AM (IST)
विज्ञापन

रजरप्पा (रामगढ़) : रजरप्पा स्थित न्यू कांप्लेक्स में दुकान आवंटित करने की मांग काे लेकर भुचूंगडीह पंचायत के सैकड़ों लोगों ने मंगलवार काे मंदिर परिसर स्थित सभी दुकानों को बंद करा दिया. इससे दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा. भुचूंगडीह पंचायत के ग्रामीण अहले सुबह ही मंदिर पहुंचे और मंदिर […]
विज्ञापन
रजरप्पा (रामगढ़) : रजरप्पा स्थित न्यू कांप्लेक्स में दुकान आवंटित करने की मांग काे लेकर भुचूंगडीह पंचायत के सैकड़ों लोगों ने मंगलवार काे मंदिर परिसर स्थित सभी दुकानों को बंद करा दिया.
इससे दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा. भुचूंगडीह पंचायत के ग्रामीण अहले सुबह ही मंदिर पहुंचे और मंदिर प्रक्षेत्र में होटल, फूल, प्रसाद की दुकान, श्रृंगार स्टोर समेत झुग्गी- झोपड़ी की दुकानों को बंद करा दिया. बंद के कारण यहां श्रद्धालुओं को नाश्ता, भोजन नहीं मिल पाया. साथ ही पेयजल के लिए भी लोग भीषण गरमी में तरसते रहे. भैरवी नदी के सूख जाने से भी लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा. दुकानें बंद रहने से लाखों रुपये के व्यवसाय पर असर पड़ा.
ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे
आंदोलनकारियों से रजरप्पा न्यास समिति के सचिव सुभाशिष पंडा ने बातचीत कर आंदोलन वापस लेने की मांग की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे. ग्रामीणों का कहना था कि वे लाेग दुकान आवंटन में प्रशासन द्वारा डाक सिस्टम का विरोध कर रहे हैं. साथ ही स्थानीय लोगों को दुकान आंवटन में प्राथमिकता देने की मांग को लेकर एक दिवसीय बंद बुलाया है. मांगें नहीं मानी गयी, तो अनिश्चितकालीन दुकान बंद कराया जायेगा.
मौके पर सुजीत महतो, अजय कुमार, चंद्रमोहन प्रसाद, बिक्की प्रसाद, करमा चौधरी, दिगंबर चौधरी, नरेश चौधरी, राजू महतो, जगरनाथ महतो, शांति महतो, बबीता देवी, सरिता देवी, सुनीता देवी, सोनी देवी, प्रवीण, महेंद्र महतो समेत कई लोग मौजूद थे. बंद के दौरान कोई भी अधिकारी आंदोलनकारियों से बात करने नहीं पहुंचा.
रामगढ़
रजरप्पा स्थित न्यू कांप्लेक्स में दुकान देने की मांग
दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालु हुए परेशान
लाखों रुपये का व्यवसाय प्रभावित
फूल- माला व पानी की व्यवस्था करायी
रजरप्पा : मंदिर में बंद के दौरान आंदोलनकारियों ने यहां श्रद्धालुओं के लिए फूल- माला व पैर-हाथ धोने के लिए पानी की व्यवस्था करायी. इसके बावजूद श्रद्धालुओं को मां छिन्नमस्तिका की पूजा – अर्चना करने में काफी परेशानी हुई. साथ ही होटल बंद होने से पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं को भूखे रहना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




