चितरपुर के लोगों को मिलेगा मात्र चार गैलन पानी
Updated at : 04 May 2016 1:31 AM (IST)
विज्ञापन

मुखिया के साथ की बैठक ग्रामीणों ने निकाला जुलूस चितरपुर : चितरपुर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ मो असलम ने 13 पंचायत के मुखिया के साथ बैठक की. बैठक में बीडीओ ने मुखिया को निर्देश दिया की टैंकर से प्रति परिवार को मात्र चार गैलन ही पानी दिया जाये. बीडीओ ने कहा कि यह पानी लोगों […]
विज्ञापन
मुखिया के साथ की बैठक
ग्रामीणों ने निकाला जुलूस
चितरपुर : चितरपुर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ मो असलम ने 13 पंचायत के मुखिया के साथ बैठक की. बैठक में बीडीओ ने मुखिया को निर्देश दिया की टैंकर से प्रति परिवार को मात्र चार गैलन ही पानी दिया जाये. बीडीओ ने कहा कि यह पानी लोगों को पीने के लिए दिया जा रहा है ना कि नहाने-धोने के लिये. ग्रामीण अतिरिक्त पानी की व्यवस्था खुद करें. इसी में सभी को गुजारा करना होगा.
बीडीओ ने सभी मुखिया को निर्देश दिया है कि टैंकर द्वारा पानी की सप्लाइ जारी रखें. उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों से वाउचर ले लिया गया है. जांच के बाद राशि का भुगतान किया जायेगा. मौके पर डीआरडीए रामगढ़ के पीओ मानिक चंद्र प्रजापति, बीपीओ प्रदीप राम, अनिल कुमार महतो, मुखिया दिलीप साव, बख्तियार खान, रीना देवी, सन्नाउल्लाह, राजकुमारी देवी, निर्मला देवी, माथुर महतो, नीना देवी, टुशील देवी, डोमन महतो, प्रभा देवी, उमेश राम नायक सहित कई लोग मौजूद थे.
जारी रहेगी पानी की समस्या : मुखिया
बैठक के बाद कई मुखिया ने कहा कि क्षेत्र के सभी कुएं, नदी, तालाब, डोभा आदि पूरी तरह से सूख चुके हैं. इस कारण लोगों को पानी की काफी परेशानी हो रही है. जब तक हमलोगों को बकाये राशि का पूर्ण रूप से भुगतान नहीं किया जायेगा, तब तक टैंकर से पानी सप्लाइ बंद रहेगा.
पानी को लेकर ग्रामीणों ने निकाला जुलूस
चार दिनों से पानी नहीं मिलने पर सोमवार देर शाम काफी संख्या में ग्रामीण सड़क पर डेगची, बाल्टी, थाली के साथ उतर आये. इस दौरान चितरपुर के विभिन्न मुहल्लों में बीडीओ, पार्षद, मुखिया, प्रमुख सहित सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाये गये. इनका कहना था कि अगर पानी नहीं मिला, तो सड़क जाम किया जायेगा. मौके पर प्रकाश प्रसाद, किशोरी प्रसाद, सूरज महतो, विवेक कुमार, विनीत कुमार, शांति देवी, प्रतीमा देवी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




