एक घंटे तक शहर व निकटवर्ती क्षेत्रों में हुई बारिश

Updated at : 04 May 2016 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
एक घंटे तक शहर व निकटवर्ती क्षेत्रों में हुई बारिश

शाम चार बजे ही छाया घुप्प अंधेरा बारिश के दौरान ओले भी पड़े लोगों को गरमी से मिली राहत रामगढ़ : प्रचंड गरमी झेल रहे रामगढ़ शहर समेत जिला वासियों को मंगलवार शाम राहत मिली. मंगलवार शाम चार बजे तेज हवा के साथ लगभग एक घंटे तक तेज बारिश हुई. संध्या चार बजे पूरे क्षेत्र […]

विज्ञापन
शाम चार बजे ही छाया घुप्प अंधेरा
बारिश के दौरान ओले भी पड़े
लोगों को गरमी से मिली राहत
रामगढ़ : प्रचंड गरमी झेल रहे रामगढ़ शहर समेत जिला वासियों को मंगलवार शाम राहत मिली. मंगलवार शाम चार बजे तेज हवा के साथ लगभग एक घंटे तक तेज बारिश हुई. संध्या चार बजे पूरे क्षेत्र में घुप्प अंधेरा छा गया था. बारिश के क्रम में ओले भी पड़े. ओले के आकार बड़े नहीं थे. इसलिए रामगढ़ शहर में ओलों से कोई नुकसान की खबर नहीं है.
ज्ञात हो कि विगत एक माह से प्रचंड गरमी झेल रहे लोग बारिश होने की आस में थे. जो आज पूरी हुई. हवा और बारिश की वजह से पूरे शहर की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी. जो घंटो बाद सामान्य हो पायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola