बंद खदानों का मुहाना बंद करे सीसीएल : डीसी

Updated at : 03 May 2016 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
बंद खदानों का मुहाना बंद करे सीसीएल : डीसी

रामगढ़ : रामगढ़ जिले में पड़ने वाले सीसीएल प्रक्षेत्रों के महाप्रबंधकों की बैठक सोमवार को उपायुक्त कक्ष में हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त ए दोड्डे ने किया. बैठक में उपायुक्त ने सीसीएल के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन खदानों से कोयला निकालने का काम समाप्त हो चुका है. वैसे खदानों का मुहाना तत्काल नियमानुसार […]

विज्ञापन
रामगढ़ : रामगढ़ जिले में पड़ने वाले सीसीएल प्रक्षेत्रों के महाप्रबंधकों की बैठक सोमवार को उपायुक्त कक्ष में हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त ए दोड्डे ने किया. बैठक में उपायुक्त ने सीसीएल के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन खदानों से कोयला निकालने का काम समाप्त हो चुका है. वैसे खदानों का मुहाना तत्काल नियमानुसार बंद कराने की प्रक्रिया सीसीएल द्वारा की जाये.
साथ ही सीसीएल क्षेत्र में अवैध खनन के लिए खोदे गये गड्ढों को भी भरने का निर्देश उपायुक्त ने सीसीएल के महाप्रबंधकों को दिया. उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में जहां पेयजल की समस्या है. वैसे गांव व टोलों में पेयजल टैंकर के माध्यम से पानी मुहैया करायें. उपायुक्त ने एक अन्य बैठक कर सभी पंचायत सेवकों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों में पंचायत भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए निगरानी करें
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola