ग्रामीणों के चंदा से बन रहा है तालाब

Updated at : 30 Apr 2016 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों के चंदा से बन रहा है तालाब

बलसगरा : सरकार एक ओर जहां जल संचय के लिए कई तरह की योजनाएं धरातल पर उतार रही है वहीं सरकारी बाबुओं के रवैये से क्षुब्ध होकर ग्रामीण आपसी सहयोग से चंदा कर रबोध पंचायत के कोदवे भुरकुंडा टांड़ छैवरिया में जेसीबी मशीन से तालाब का निर्माण कर रहे हैं. भुरकुंडा टांड़ निवासी दशरथ प्रसाद […]

विज्ञापन
बलसगरा : सरकार एक ओर जहां जल संचय के लिए कई तरह की योजनाएं धरातल पर उतार रही है वहीं सरकारी बाबुओं के रवैये से क्षुब्ध होकर ग्रामीण आपसी सहयोग से चंदा कर रबोध पंचायत के कोदवे भुरकुंडा टांड़ छैवरिया में जेसीबी मशीन से तालाब का निर्माण कर रहे हैं.
भुरकुंडा टांड़ निवासी दशरथ प्रसाद महतो ने बताया कि यहां पर पूर्व में छोटे-मोटे तालाब का निर्माण अपने स्तर से की गई थी इसमें अभी भी थोड़ा बहुत पानी है. तालाब का लाभ आस-पड़ोस के सैकड़ों ग्रामीणो को मिल रहा है तथा पशु भी अपना प्यास बुझा रहे हैं.
उन्होंने बताया कि यहां पर तालाब गहरीकरण के लिए ग्राम पंचायत के वार्षिक कार्य योजना में आमसभा द्वारा पारित किया गया है लेकिन पदाधिकारियों को लिखित आवेदन देने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया. बाद में अपने व लोंगो के सहयोग से तालाब निर्माण करा रहे हैं साथ हीं कोदवे तालाब से कालीकरण सड़क तक मिट्टी-मोरम पथ का भी निर्माण करवा रहे हैं. सहयोग करने वालों में मुकेश कुमार महतो, मदन महतो, रोहित कुमार महतो, धानेश्वर महतो, तारकेश्वर ठाकुर, हरिनाथ महतो समेत कई लोग शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola