थाना प्रभारी पर धमकी देने व दुर्व्यवहार करने का आरोप

रजरप्पा़ : रजरप्पा थाना क्षेत्र के गांगी जमुनी निवासी सह सेवानिवृत्त शिक्षक योगेंद्र उपाध्याय ने रामगढ़ पुलिस अधीक्षक को एक पत्र दिया है. इसमें रजरप्पा थाना प्रभारी द्वारा दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि 24 अप्रैल को इनका भतीजा कुणाल दीप को डेयरी फॉर्म से रात्रि 12 बजे पुलिस ले गयी […]
रजरप्पा़ : रजरप्पा थाना क्षेत्र के गांगी जमुनी निवासी सह सेवानिवृत्त शिक्षक योगेंद्र उपाध्याय ने रामगढ़ पुलिस अधीक्षक को एक पत्र दिया है. इसमें रजरप्पा थाना प्रभारी द्वारा दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है.
उन्होंने कहा है कि 24 अप्रैल को इनका भतीजा कुणाल दीप को डेयरी फॉर्म से रात्रि 12 बजे पुलिस ले गयी थी. थाना प्रभारी से दूरभाष पर बताया कि इसे थाना लाया गया. जहां पुलिस से जानना चाहा कि क्या इसका वारंट है, तो इस पर वे भड़क गये और मेरे साथ दुर्व्यवहार करते हुए थाना की धौंस देने लगे. उन्होंने कहा कि उनकी उम्र 76 वर्ष है और वे वरीय नागरिक हैं. इसके बावजूद थाना प्रभारी ने इन्हें कई बार धमकी दी. उन्होंने एसपी से न्याय की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




