पाइप लाइन की व्यवस्था बिगड़ी
Updated at : 28 Apr 2016 11:32 PM (IST)
विज्ञापन

काकावी. हाल सदर अस्पताल का, डेढ़ माह में ही रामगढ़ : छतरमांडू स्थित जिला सदर अस्पताल में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. लेकिन यह हाहाकार जिला के अन्य स्थानों की तरह नही है. यहां प्रचुरता में निर्धनता वाली कहावत लागू है. इसका मतलब है कि अस्पताल में पानी है, लेकिन पलंबर के घटिया […]
विज्ञापन
काकावी. हाल सदर अस्पताल का, डेढ़ माह में ही
रामगढ़ : छतरमांडू स्थित जिला सदर अस्पताल में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. लेकिन यह हाहाकार जिला के अन्य स्थानों की तरह नही है. यहां प्रचुरता में निर्धनता वाली कहावत लागू है. इसका मतलब है कि अस्पताल में पानी है, लेकिन पलंबर के घटिया काम के कारण इसका लाभ ठीक से सभी को नहीं मिल रहा है.
सदर अस्पताल के तीन ब्लॉक व आउटर शौचालय के ऊपर पानी की टंकी लगायी गयी है. सभी वाटर टैंक में बोरिंग के सहारे पानी पहुंचता है. लेकिन सदर अस्पताल के भवन निर्माण एजेंसी के खराब पाइप लाइन कार्य व घटिया नल आदि सामान लगाये जाने के कारण परेशानी हो रहा है.
पानी टंकी में तो पहुंचता है, लेकिन खराब पाइपलाइन की वजह से पूरे छत व दीवाल में पानी रिसकर सिपेज हो गया है. सदर अस्पताल में बनाये गये शौचालय आदि में घटिया सामान लगाया गया है. इसके कारण शौचालय का कई सामान टूट चुका है. इससे शौचालय में गंदगी फैलने लगा है. जो बीमारी का कारण बन सकता है.बता दें कि सदर अस्पताल के भवन में पूरी व्यवस्था 20 मार्च को शिफ्ट हुआ है.
ओटी कक्ष के अलावा कई कमरे में है सिपेज का असर
घटिया पलंबर के काम के कारण अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर, अस्पताल प्रबंधक सहित कई कमरे में सिपेज का असर है. इससे बिजली के सॉट सर्किट होने का खतरा बना हुआ है.
अस्पताल के दीवार में पानी का रिसाव क्यों हो रहा है. इसका ठीक-ठाक पता नही चल रहा है. पानी को सभी जगह पहुंचाने के लिए पाइप लाइन को दीवार के अंदर से किया गया है. लेकिन पाइप के दीवार में ही रिसाव होने से अस्पताल के उपर बनाये गये पानी टंकी में जमा पानी लिकेज होकर दीवार में फैल रहा है.
एक रिमोट से चल रहा है तीन एसी
अस्पताल में वैसे तो कई एसी लगाये गये हैं. लेकिन पुराने सदर अस्पताल से तीन एसी को दो ओटी व एक प्रसव कक्ष में लगाया गया है. इसमें बड़ा ओटी कक्ष में लगाया गया एसी ठीक से काम नही कर रहा है. इसमें समस्या है कि तीनों अलग-अलग कमरों में लगाये गये एसी को एक रिमोट से चलाया जा रहा है. इससे कार्य के दौरान समस्या उत्पन्न हो रहा है.
सदर की व्यवस्था को किया जा रहा है दुरुस्त : डीएस
सदर अस्पताल के नये डीएस डॉ अवधेश कुमार सिन्हा से पूछे जाने पर बताया कि सदर अस्पताल के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए व्यवस्था को एक-एक कर दुरुस्त किया जा रहा है. सदर अस्पताल में साफ-सफाई दुरुस्त हो, इसे प्राथमिकता में लिया गया है. सदर अस्पताल के व्यवस्था को बेहतर करने के लिए अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही तमाम चीजों की मॉनेटरिंग की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




