पानी की बरबादी के खिलाफ धरना

गिद्दी : गिद्दी में जहां एक ओर मजदूरों को ठीक से पानी नहीं मिल रहा है. वहीं दूसरी ओर फिल्टर प्लांट में हजारों लीटर पानी बहकर यूं ही रोजाना बरबाद हो रहा है. पानी की बरबादी पर रोक लगाने व मजदूरों के क्वार्टरों में सुचारू पूर्वक पानी की आपूर्ति की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों […]
गिद्दी : गिद्दी में जहां एक ओर मजदूरों को ठीक से पानी नहीं मिल रहा है. वहीं दूसरी ओर फिल्टर प्लांट में हजारों लीटर पानी बहकर यूं ही रोजाना बरबाद हो रहा है. पानी की बरबादी पर रोक लगाने व मजदूरों के क्वार्टरों में सुचारू पूर्वक पानी की आपूर्ति की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों व ट्रेड यूनियन के नेताओं ने विरोध जताते हुए बुधवार को धरना पर बैठ गये. कोलियरी प्रबंधन ने उन्हें आश्वासन दिया है कि तीन दिनों के अंदर फिल्टर प्लांट से पानी की बरबादी पर रोक लगायी जायेगी. साथ ही पेयजलापूर्ति की व्यवस्था में सुधार की जायेगी.
पंचायत प्रतिनिधियों व ट्रेड यूनियन नेताओं ने कहा कि गिद्दी के मजदूर कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था वर्षों से चौपट है. यहां पर मजदूरों को अनियमित ढंग से पानी मिलता है. गरमी के दिनों में मजदूरों को यह समस्या ज्यादा सताती है. पंचायत प्रतिनिधियों व ट्रेड यूनियन नेताओं ने कहा कि प्रबंधन की लापरवाही के कारण यहां पर पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है. फिल्टर प्लांट में पानी रोजाना हजारों लीटर बह कर बरबाद हो रहा है. इस पर प्रबंधन की नजर नहीं है.
पंचायत प्रतिनिधियों व ट्रेड यूनियन नेताओं ने कहा कि प्रबंधन आश्वासन के तहत प्रबंधन कार्य नहीं करेगा तो पुन: इसके विरोध में आंदोलन किया जायेगा. धरना पर बैठनेवालों में जिप सदस्य लखनलाल महतो, मुखिया प्रेमलता सिन्हा, अरुण कुमार सिंह, मजदूर नेता पुरुषोत्तम पांडेय, करण सिंह, संत कुमार सिन्हा, हीरा लाल गंझू आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




