अपराधियों ने की तोड़-फोड़ सुरक्षाकर्मियों को पीटा

Updated at : 27 Apr 2016 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों ने की तोड़-फोड़ सुरक्षाकर्मियों को पीटा

रजरप्पा : रजरप्पा के डीएलएफ पावर प्लांट में सोमवार रात अपराधियों ने धावा बोल कर तोड़- फोड़ की. साथ ही यहां के सुरक्षाकर्मियों के साथ जम कर मारपीट की. इससे कंपनी को काफी क्षति हुई है. बताया जाता है कि डीएलएफ पावर प्लांट में प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी एसआइएस के सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर […]

विज्ञापन
रजरप्पा : रजरप्पा के डीएलएफ पावर प्लांट में सोमवार रात अपराधियों ने धावा बोल कर तोड़- फोड़ की. साथ ही यहां के सुरक्षाकर्मियों के साथ जम कर मारपीट की. इससे कंपनी को काफी क्षति हुई है.
बताया जाता है कि डीएलएफ पावर प्लांट में प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी एसआइएस के सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे. इस बीच लगभग 20 की संख्या में अज्ञात अपराधी पावर प्लांट में घुस गये और चोरी का प्रयास किया. इसका विरोध करने पर अपराधियों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ जम कर मारपीट की. इससे कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गये.
मारपीट के बाद अपराधियों ने सुरक्षाकर्मियों को यहां से भाग जाने की धमकी भी दी. डीएलएफ पावर प्लांट में कार्यरत सुरक्षाकर्मियों ने अपने वरीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दी. तत्पश्चात एसआइएस के वरीय अधिकारी विरेंद्र राय, शंकर कुमार सिंह, मुकेश रंजन व केके ठाकुर रजरप्पा थाना पहुंच कर घटना की लिखित शिकायत दर्ज करायी.
मामला दर्ज होने के बाद रजरप्पा पुलिस मामले की जांच-पड़ताल की. इस संदर्भ में थाना प्रभारी मुन्ना सिंह का कहना है कि डीएलएफ पावर प्लांट में तोड़-फोड़ व सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की घटना की जांच की जा रही है. अपराधियों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जायेगा. इसके लिये छापामारी अभियान चलाया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola