दुर्घटना में युवक की मौत

घाटोटांड़ : वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के भेलगढ़ा बस्ती के समीप केदला-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर मंगलवार को अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक केदला बस्ती निवासी कुलदीप महतो (26 वर्ष)की मौत हो गयी. घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चार घंटे सड़क जाम कर दिया. जाम के कारण […]
घाटोटांड़ : वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के भेलगढ़ा बस्ती के समीप केदला-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर मंगलवार को अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक केदला बस्ती निवासी कुलदीप महतो (26 वर्ष)की मौत हो गयी. घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चार घंटे सड़क जाम कर दिया. जाम के कारण कोयला परिवहन का कार्य सहित लोकल सेल की ट्रकों की आवाजाही ठप हो गयी. मांडू बीडीओ जय कुमार राम ने समाजिक सुरक्षा के तहत मुआवजा देने की घोषणा करते हुए तत्काल 10 हजार रुपये का भुगतान किया़ इसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




