तालाब का पानी बहाये जाने से महिलाएं नाराज

Updated at : 24 Apr 2016 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
तालाब का पानी बहाये जाने से महिलाएं नाराज

कुजू़ : तोपा ओबी डंप के निकट स्थित तालाब के सुंदरीकरण की दिशा में कंपनी द्वारा गहरीकरण कार्य किया जा रहा है. इस कार्य के कारण तालाब में जमा पानी को नाला काट कर बहाया जा रहा है. पानी के बहने से तोपा बस्ती के लोगों को कपड़ा धोने, स्नान करने, मवेशियों को पानी पीलाने […]

विज्ञापन
कुजू़ : तोपा ओबी डंप के निकट स्थित तालाब के सुंदरीकरण की दिशा में कंपनी द्वारा गहरीकरण कार्य किया जा रहा है. इस कार्य के कारण तालाब में जमा पानी को नाला काट कर बहाया जा रहा है. पानी के बहने से तोपा बस्ती के लोगों को कपड़ा धोने, स्नान करने, मवेशियों को पानी पीलाने आदि कार्यों के लिए परेशानी हो रही है.
शनिवार को गांव की महिलाओं ने तालाब के पानी को बहाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की. कहा कि जल संकट को देखते हुए पानी को बचा कर तालाब का सुंदरीकरण किया जाना चाहिए. अन्यथा आंदोलन किया जायेगा. तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे लोगों में मुसर्रत जहां, नूरजहां खातून, जुबेदा खातून, जैनब खातून, फातमा खातून, सबीजन खातून, जबैदुन निशा, जमीला खातून, खतीजा खातून, सैरून खातून, हमीना खातून सहित अनेक महिलाएं
मौजूद थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola