चेंबर अध्यक्ष पद के लिए बैठक 30 को

Updated at : 23 Apr 2016 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
चेंबर अध्यक्ष पद के लिए बैठक 30 को

चेंबर अध्यक्ष के इस्तीफा पर विचार के लिए बुलाये गये थे 21 सदस्य रामगढ़ : गुरुवार रात रामगढ़ चेंबर की बैठक में हुए भारी हंगामे के बाद शुक्रवार को चेंबर उपाध्यक्ष नंद किशोर गुप्ता व उनके समर्थक सदस्यों ने पत्रकार सम्मेलन का आयोजन कर कई बातों की जानकारी दी. गांधी चौक स्थित होटल ट्रीट के […]

विज्ञापन
चेंबर अध्यक्ष के इस्तीफा पर विचार के लिए बुलाये गये थे 21 सदस्य
रामगढ़ : गुरुवार रात रामगढ़ चेंबर की बैठक में हुए भारी हंगामे के बाद शुक्रवार को चेंबर उपाध्यक्ष नंद किशोर गुप्ता व उनके समर्थक सदस्यों ने पत्रकार सम्मेलन का आयोजन कर कई बातों की जानकारी दी.
गांधी चौक स्थित होटल ट्रीट के सभागार में पत्रकारों से कहा गया कि कल की बैठक चेंबर अध्यक्ष के इस्तीफे पर विचार के लिए बुलायी गयी थी. बैठक का मात्र एक ही एजेंडा था. उस पर विचार कर चेंबर अध्यक्ष के इस्तीफे को मंजूर करने के बाद विपक्षी गुट द्वारा असंवैधानिक तरीके से अध्यक्ष के चुनाव के लिए दबाव दिया जाने लगा.
जो गलत था. इसी वजह से विपक्षियों द्वारा हंगामा प्रारंभ कर दिया गया. बताया गया कि दरअसल सिर्फ चेंबर अध्यक्ष के इस्तीफे पर विचार करना था इसीलिए कार्यकारिणी के सभी 21 सदस्यों को बुलाया गया था. चेंबर उपाध्यक्ष ने कहा कि उनके द्वारा चेंबर अध्यक्ष के इस्तीफे के समय ही स्पष्ट कर दिया गया था कि चेंबर अध्यक्ष का चुनाव 15 निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य करेंगे. आपसी सहमति से चुने गये कार्यकारिणी सदस्यों को मिला कर 21 कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव में भागीदारी की बात भी विपक्षियों द्वारा फैलायी गयी है. कहा गया कि कल जो माहौल बैठक में बना वह पूर्व अध्यक्ष द्वारा अपने स्वार्थ के लिए बनाया गया. साथ ही कुछ बाहरी तत्व भी बैठक में आ गये थे.
यह भी बताया गया कि जब एकमात्र एजेंडे पर निर्णय हो गया था तब माहौल खराब होने की वजह से सचिव आवश्यक कागजात लेकर बैठक से निकल गये. वहीं संजीव सिंह संजू तबीयत खराब होने की वजह से बैठक से चले गये थे. इससे माहौल और खराब हो गया. बैठक में घोषणा की गयी कि 30 अप्रैल को संध्या 6.30 बजे से चेंबर के सभागार में बैठक बुलायी गयी है. इसमें रिक्त अध्यक्ष पद पर विचार-विमर्श किया जायेगा. पत्रकार सम्मेलन में अरुण कुमार राय, जितेंद्र प्रसाद, अमित कुमार सिन्हा, मनोज मंडल मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola