रामगढ़ चेंबर की बैठक में हंगामा

Updated at : 22 Apr 2016 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
रामगढ़ चेंबर की बैठक में हंगामा

रामगढ़ : रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मनजी सिंह के इस्तीफे पर विचार के लिए गुरुवार को बुलायी गयी बैठक में खूब हंगामा हुआ़ चेंबर सभागार में आयोजित इस बैठक में करीब ढाई घंटे तक हो-हंगामा होता रहा़ बैठक में सर्वप्रथम अध्यक्ष मनजी के इस्तीफे पर विचार-विमर्श कर उसे मंजूर किया गया. […]

विज्ञापन
रामगढ़ : रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मनजी सिंह के इस्तीफे पर विचार के लिए गुरुवार को बुलायी गयी बैठक में खूब हंगामा हुआ़ चेंबर सभागार में आयोजित इस बैठक में करीब ढाई घंटे तक हो-हंगामा होता रहा़ बैठक में सर्वप्रथम अध्यक्ष मनजी के इस्तीफे पर विचार-विमर्श कर उसे मंजूर किया गया.
इसके बाद नये अध्यक्ष के चुनाव के मुद्दे पर चर्चा शुरू हुई़ उपाध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता ने कहा कि वे चेंबर अध्यक्ष चुनाव में केवल निर्वाचित 15 सदस्यों की अथवा 21 सदस्यों (जिसमें छह आपसी सहमति से लिये गये सदस्य भी शामिल हैं) की भूमिका पर विचार करने के लिए चेंबर के सभी पूर्व अध्यक्षों की बैठक बुलायेंगे.
इसके बाद चेंबर अध्यक्ष के चुनाव के लिए बैठक बुलायी जायेगी. इस पर विवाद हो गया. सभी सदस्य एक साथ बोलने लगे. राजू चतुर्वेदी, जितेंद्र प्रसाद, विमल बुधिया व मनजी सिंह आदि जोर-जोर से बोल रहे थे.
हो-हंगामे के बीच चेंबर सचिव अरुण राय कार्यवाही पुस्तिका लेकर बैठक से निकल गये. इनके बाद संजीव सिंह संजू भी बैठक से निकल गये. इस पर भी कार्यकारिणी के सदस्यों ने विरोध जताना शुरू कर दिया. इसी बीच राजू चतुर्वेदी यह कहते सुने गये कि अगर आज अध्यक्ष का चुनाव नहीं हुआ, तो वे चेंबर संविधान का मजाक उड़ाने के खिलाफ चेंबर भवन के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जायेंगे. समाचार लिखे जाने तक चेंबर के सभागार में हो-हंगामा जारी था.
बाहरी लोगों के आने पर हुआ हंगामा
कार्यकारिणी की बैठक के दौरान व्यवसायी प्रदीप गुप्ता कुछ लोगों के साथ बैठक में आ गये़ इसका विरोध सदस्यों ने किया. चेंबर के सदस्यों ने कहा कि बाहरी लोग गलत मंशा से आये थे.
पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए. बैठक में उपाध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता ने कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही. कुछ सदस्यों ने मीडिया में आयी खबरों पर भी आपत्ति जतायी. शुरू में मीडिया के लोगों के बैठक में आने पर विरोध किया गया, लेकिन बाद में कहा गया कि हर बैठक में मीडिया के लोगों को आने देना चाहिए. इस संबंध में प्रदीप गुप्ता ने कहा कि वे कार्यकारिणी सदस्य गोपाल शर्मा को एक शादी समारोह में जाने के लिए लेने गये थे. जब वे सभागार में पहुंचे, तो बैठक होता देख तुरंत वहां से निकल गये. वे वहां किसी गलत मंशा से नहीं गये थे.
इस्तीफा पर विचार करना था
विवाद के बीच यह भी कहा गया कि बैठक बुलाने के लिए जो चिठ्ठी जारी की गयी है, उसके विषय में केवल चेंबर अध्यक्ष के इस्तीफे पर विचार करना ही शामिल था, इसलिए अध्यक्ष के चुनाव के लिए बाद में बैठक बुलायी जायेगी.
बैठक में उपस्थित लोग
बैठक की अध्यक्षत उपाध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता ने की. बैठक में सचिव अरुण कुमार राय, सह सचिव मनोज मंडल, कोषाध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा, कार्यकारिणी सदस्य मनजी सिंह, जितेंद्र प्रसाद, संजीव सिहं संजू, अनूप कुमार, संजीव चड्ढा, गोपाल शर्मा, राजू चतुर्वेदी, विमल बुधिया, इंद्रपाल सिंह छाबड़ा, विष्णु पोद्दार, जेके शर्मा, दुर्गा प्रसाद सिंह उर्फ वकील सिंह, विशाल सिंह, सुरेंद्र सोबती, डीके सिन्हा, अनिल सिंह व अखिलेश सिंह मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola