बीमार छात्र के इलाज में मदद की अपील

रामगढ़ : मध्य विद्यालय मनुआ के कक्षा आठ का छात्र हेसला निवासी राजकुमार बेदिया पिता सुशील बेदिया टीबी की बीमारी से ग्रसित हो गंभीर स्थित में पहुंच गया है. टीबी की वजह से राजकुमार के फेफड़े में छेद हो गया है तथा छाती में पस व खून जम गया है. रिम्स रांची में इलाज के […]
रामगढ़ : मध्य विद्यालय मनुआ के कक्षा आठ का छात्र हेसला निवासी राजकुमार बेदिया पिता सुशील बेदिया टीबी की बीमारी से ग्रसित हो गंभीर स्थित में पहुंच गया है. टीबी की वजह से राजकुमार के फेफड़े में छेद हो गया है तथा छाती में पस व खून जम गया है.
रिम्स रांची में इलाज के बाद राजकुमार को दिल्ली के सरदार वल्लभ भाई चेस्ट अस्पताल रेफर कर दिया गया है. छात्र के गरीब माता-पिता ने जिला प्रशासन से सहायता की अपील की थी.
लेकिन टीबी के असाध्य रोग नहीं होने से उसे कोई सहायता नहीं मिल पायी. केवल मांडू बीडीओ द्वारा 10 हजार की सहायता राशि उपलब्ध करायी गयी है. इस संबंध में प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि उक्त छात्र काफी मेधावी है. बाल समागम में चित्रांकन व फुटबॉल प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर भाग ले चुका है. विद्यालय की ओर से छात्रों ने बीमार राजकुमार को मदद दी है. प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद ने भी अपने स्तर पर छात्र की मदद की है. साथ ही प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद ने लोगों से सहयोग करने की अपील की है. मदद करने वालों से फोन नंबर 9835585594 पर संपर्क करने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




