वेस्ट बोकारो में सरहुल मिलन समारोह कल

Updated at : 20 Apr 2016 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
वेस्ट बोकारो में सरहुल मिलन समारोह कल

घाटोटांड़ : वेस्ट बोकारो डीएवी मैदान में 21 अप्रैल को सरहुल मिलन समारोह आयोजित किया गया है. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विशिष्ट अतिथि मांडू विधायक जेपी पटेल,पूर्व विधायक खीरू महतो,झामुमो के केंद्रीय महासचिव फागु बेसरा, उपायुक्त रामगढ़, एसपी रामगढ़, एसडीपीओ रामगढ़, टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के महाप्रबंधक […]

विज्ञापन
घाटोटांड़ : वेस्ट बोकारो डीएवी मैदान में 21 अप्रैल को सरहुल मिलन समारोह आयोजित किया गया है. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विशिष्ट अतिथि मांडू विधायक जेपी पटेल,पूर्व विधायक खीरू महतो,झामुमो के केंद्रीय महासचिव फागु बेसरा, उपायुक्त रामगढ़, एसपी रामगढ़, एसडीपीओ रामगढ़, टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के महाप्रबंधक संजय रजोरिया, सीसीएल हजारीबाग क्षेत्र के महाप्रबंधक एसएस अहमद, रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक एके कुंडू, कुजू क्षेत्र के महाप्रबंधक एके चौबे, जिप उपाध्यक्ष सरिता देवी, जिप सदस्य दुष्यंत कुमार पटेल, भुन्नू महतो, पूर्व जिप सदस्य सह झामुमो नेता योधेश्वर सिंह भोगता समेत कई लोग शामिल होंगे.
इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है. इसमें पुरुलिया से प्रसिद्ध संथाली लोक गायिका कल्पना हंसदा व उनकी टीम को आमंत्रित किया गया है. सरहुल मिलन समारोह 21 अप्रैल को दोपहर दो बजे शुरू होगा. जो देर रात तक चलेगा. इस कार्यक्रम में रामगढ़ व हजारीबाग जिले के विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग शिरकत करेंगे.
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमेटी का गठन कर तैयारी जोर-शोर से की जा रही है. आयोजन समिति में संरक्षक झामुमो जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू, छोटेलाल वास्के, अध्यक्ष फुलचंद हेम्ब्रोम, सचिव संजूल टुडू, कोषाध्यक्ष तालो टुडू, नरेश हंसदा, मरिया दास हंसदा समेत अन्य लोग शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola