जल गया केदला दो नंबर का ट्रांसफारमर, परेशानी बढ़ी

Updated at : 19 Apr 2016 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
जल गया केदला दो नंबर का ट्रांसफारमर, परेशानी बढ़ी

घाटोटांड़ : केदला भूगर्भ परियोजना स्थित दो नंबर में लगा विद्युत ट्रांसफारमर तीन दिन पहले जल गया. इससे केदला दो नंबर क्षेत्र व जितराटोंगरी अंधेरे में डूबा हुआ है. बिजली नहीं रहने से गरमी में लोग परेशान हैं. बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. गरमी के कारण लोग घरों से बाहर निकल कर सोने […]

विज्ञापन
घाटोटांड़ : केदला भूगर्भ परियोजना स्थित दो नंबर में लगा विद्युत ट्रांसफारमर तीन दिन पहले जल गया. इससे केदला दो नंबर क्षेत्र व जितराटोंगरी अंधेरे में डूबा हुआ है. बिजली नहीं रहने से गरमी में लोग परेशान हैं. बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. गरमी के कारण लोग घरों से बाहर निकल कर सोने को विवश हैं. इसकी शिकायत क्षेत्र के लोगों ने स्थानीय सीसीएल प्रबंधन से की है. परंतु प्रबंधन द्वारा अभी तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गयी है. इससे लोगों में प्रबंधन के प्रति नाराजगी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola