झांकी निकाली, करतब दिखाये
Updated at : 16 Apr 2016 8:04 AM (IST)
विज्ञापन

गिद्दी (हजारीबाग) : गिद्दी, गिद्दी सी, रैलीगढ़ा, वॉशरी कॉलोनी, मंझलाचुंबा गांव के लुकैया टोला, होसिर, डाड़ी, मिश्राइनमोढ़ा सहित कई गांवों में रामनवमी श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया गया. गिद्दी में महावीरी झंडे के साथ जुलूस व झांकी निकाली गयी. इसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया. क्षेत्र के अन्य जगहों पर भी महावीर […]
विज्ञापन
गिद्दी (हजारीबाग) : गिद्दी, गिद्दी सी, रैलीगढ़ा, वॉशरी कॉलोनी, मंझलाचुंबा गांव के लुकैया टोला, होसिर, डाड़ी, मिश्राइनमोढ़ा सहित कई गांवों में रामनवमी श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया गया. गिद्दी में महावीरी झंडे के साथ जुलूस व झांकी निकाली गयी. इसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया.
क्षेत्र के अन्य जगहों पर भी महावीर झंडे के साथ जुलूस निकाला गया. गिद्दी चौक संकट मोचन मंदिर कमेटी, गिद्दी मेनगेट व बड़ा शिव मंदिर में जुलूस में शामिल लोगों के लिए शरबत व प्रसाद की व्यवस्था की गयी थी. सभी जगहों पर गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला गया. कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. शुक्रवार सुबह से ही इस क्षेत्र के हनुमान व शिव मंदिरों में काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा-अर्चना के लिए देखी गयी. गिद्दी, गिद्दी सी, रैलीगढ़ा मंदिरों में कई धार्मिक अनुष्ठान, अखंड कीर्तन व पाठ का आयोजन किया गया था. मंदिरों में विद्युत सज्जा की गयी है. नवरात्र पूजा के बाद आठ दिनों से उपवास रख कर पूजन करने वाले श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में कुंआरी कन्याओं को भोजन कराया. जुलूस में शामिल लोग भगवान राम व बजरंगबली के जयकारे लगा रहे थे.
जगह-जगह पर लाठी व तलवार का करतब युवकों ने दिखाया. भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान व मां दुर्गा की झांकी निकाली गयी. झांकी व जुलूस देखने के लिए जगह-जगह पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. लुकैया टोला में मेला का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन पूजा समिति के पदाधिकारियों ने किया. गिद्दी के जुलूस में गिद्दी पीओ आरके सिन्हा, वाशरी पीओ आरके मिश्रा, एएन सिंह, थाना प्रभारी मनोज कुमार, मुखिया प्रेमलता सिन्हा, पंसस सरिता देवी, दीपक झा, उपमुखिया अनन्या मुखर्जी, बलबिंदर कौर, दीपू अखौरी, मनोज सिंह, पुरुषोत्तम पांडेय, राजीव रंजन तिवारी, संत कुमार सिन्हा, अजय दूबे, विजय प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, गुडू यादव, महेंद्र यादव, केशव राय, बाबूलाल गुप्ता, राजू ठाकुर, सुनील सिंह, उर्फ टिंकू, अजीत कुमार, मनोज सिंह, अशोक कुमार, सुबोध, रैलीगढ़ा के राधाकांत दूबे, प्रदीप रजक, इंदरासन ओझा, रवि वर्मा, अखिलेश ओझा, बादल पात्रो, गिद्दी सी में रामासन सिंह, आस बहादूर, सुनील, दिलीप, राकेश, विनोद, जवाहर यादव, चुंबा लुकैया में सुखदेव राम, शिवचंद राम, महेंद्र दास, रामजी साव, जयलाल रविदास, मोती राम शामिल थे.
शस्त्र का परिचालन
दुलमी़ प्रखंड के बुध बाजार सीरु में रामनवमी पर्व को लेकर मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने इसका उदघाटन किया. उन्होंने कहा कि मेला के आयोजन से लोगों में उत्साह बढ़ता है. साथ ही एकता सूत्र में बंधते हैं. तत्पश्चात कुल्ही, दुलमी, सोसो, बयांग, पांचा, बोंगासोरी, बहातु सहित दर्जनों गांव के हजारों लोग महावीरी झंडों के साथ मेला में शामिल हुए. जहां अस्त्र-शस्त्र का परिचालन किया गया. मौके पर मुखिया हरीवंश महतो, उप प्रमुख रीझू महतो, ब्रजनंदन महतो, प्रकाश महली, राजीव मेहता, चितरंजन महतो, गजेंद्र चौधरी शामिल थे.
महानवमी की पूजा हुई
मांडू़ पड़ाव दुर्गा मंडप में महानवमी की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान से की गयी. आचार्य बासुदेव पांडेय ने शुक्रवार को महानवमी पूजा व मां दुर्गा के नवम स्वरूप सिद्धि दात्री की पूजा-अर्चना करायी. मंदिर में मां के दर्शन को आये श्रद्धालुओं को पंडित निरंजन पांडेय ने पूजा करायी. महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. पूजा समिति द्वारा मंदिर में आये भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. शनिवार को मांडू पड़ाव और मांडू चटी में मेला लगेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




