मां कालरात्रि की हुई पूजा
Updated at : 14 Apr 2016 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

माता विघ्न हरेश्वरी मंदिर में नवरात्र पूजन करते यजमान. रामगढ़ : रामगढ़ शहर के विभिन्न मंदिरों व घरों में नवरात्र के मौके पर माता के कालरात्री रूप की पूजा की गयी. शहर के सुभाष चौक स्थित माता विघ्न हरेश्वरी मंदिर, झंडा चौक स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर, माया टुंगरी स्थित महामाया मंदिर समेत अन्य मंदिरों […]
विज्ञापन
माता विघ्न हरेश्वरी मंदिर में नवरात्र पूजन करते यजमान.
रामगढ़ : रामगढ़ शहर के विभिन्न मंदिरों व घरों में नवरात्र के मौके पर माता के कालरात्री रूप की पूजा की गयी. शहर के सुभाष चौक स्थित माता विघ्न हरेश्वरी मंदिर, झंडा चौक स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर, माया टुंगरी स्थित महामाया मंदिर समेत अन्य मंदिरों में चल रहे नवरात्र पाठ विधि-विधान के साथ हुआ.
पुजारियों ने यजमानों को पूजा-अर्चना करायी. बुधवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही. इस मौके पर कई मंदिरों व स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया. माता हरेश्वरी मंदिर में यजमान विजय मेवाड़ व उनकी धर्मपत्नी नैना मेवाड़ को पुजारी ने पूजा-पाठ करवाया. साथ ही मात वैष्णो देवी मंदिर में यजमान सुमित मारवाह व उनकी धर्मपत्नी जया मारवाह को पुजारी लीलाधर शर्मा ने पूजा कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




