राज्यपाल के नाम हस्तांतरित होगी कॉलेज की जमीन

Updated at : 10 Apr 2016 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
राज्यपाल के नाम हस्तांतरित होगी कॉलेज की जमीन

रामगढ़ : रामगढ़ महाविद्यालय की जमीन संबंधी समस्या को लेकर शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ किरण कुमारी पासी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें रामगढ़ कॉलेज के प्राचार्य डाॅ डीके मंडल, सीओ कुंवर सिंह पाहन शामिल हुए. बैठक के बाद एसडीओ ने बताया कि रामगढ़ कॉलेज की भूमि राज्यपाल के नाम पर हस्तांतरित नहीं […]

विज्ञापन
रामगढ़ : रामगढ़ महाविद्यालय की जमीन संबंधी समस्या को लेकर शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ किरण कुमारी पासी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें रामगढ़ कॉलेज के प्राचार्य डाॅ डीके मंडल, सीओ कुंवर सिंह पाहन शामिल हुए. बैठक के बाद एसडीओ ने बताया कि रामगढ़ कॉलेज की भूमि राज्यपाल के नाम पर हस्तांतरित नहीं की गयी थी.
आज से भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है. 15 दिनों के अंदर कार्रवाई पूरी कर महाविद्यालय की भूमि काे राज्यपाल के नाम हस्तांतरित कर दिया जायेगा. कॉलेज की जमीन पर किये गये अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई प्रारंभ की गयी है. जल्द ही कॉलेज की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया जायेगा. चर्चा के दौरान प्राचार्य ने बताया कि कुछ पैसा आया है. अतिक्रमण हटते ही चहारदीवारी कर गेट लगा
दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola