वर्ष प्रतिपदा के मौके पर निकाली गयी प्रभात फेरी

Updated at : 09 Apr 2016 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
वर्ष प्रतिपदा के मौके पर निकाली गयी प्रभात फेरी

अरगड्डा : सरस्वती विद्या मंदिर सिरका अरगड्डा में वर्ष प्रतिपदा के मौके पर समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर नये वर्ष का स्वागत करते हुए एक दूसरे को बधाई दी. समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने कहा कि चैत्र शुल्क प्रतिपदा को भारतीय संस्कृति के अनुसार नये वर्ष का शुभारंभ […]

विज्ञापन
अरगड्डा : सरस्वती विद्या मंदिर सिरका अरगड्डा में वर्ष प्रतिपदा के मौके पर समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर नये वर्ष का स्वागत करते हुए एक दूसरे को बधाई दी. समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने कहा कि चैत्र शुल्क प्रतिपदा को भारतीय संस्कृति के अनुसार नये वर्ष का शुभारंभ होता है.
नये विक्रम संवत 2073 के शुभारंभ होने पर उन्होंने लोगों को बधाई देते हुए मंगल कामना की. इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधन समिति के शंभुनाथ पंडा, विजय कुमार पांडेय, कुंजलाल प्रजापति, विवेश चंद्र पांडेय, मुरलीधर पाठक, प्रदीप राय, संजय सिंह, हरेराम सिंह, संजय कुमार, भोला मिश्रा, विश्वनाथ दूबे, अनिता चौधरी, सीमा सिन्हा, मनोज सिन्हा समेत सभी आचार्य व छात्र छात्राएं उपस्थित थे. इसके पूर्व विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी. जिसमें विद्यालय के सभी आचार्य भी शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola