सेवानिवृत्त शक्षिक को विदाई दी

Published at :06 Apr 2016 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
सेवानिवृत्त शक्षिक को विदाई दी

सेवानिवृत्त शिक्षक को विदाई दी फोटो 6गिद्दी2-विदाई के मौके पर मौजूद शिक्षकगिद्दी (हजारीबाग) ़ आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय गिद्दी में बुधवार को एक समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त शिक्षक विजय कुमार पाठक को विदाई दी गयी. इस मौके पर प्रधानाध्यापिका दीपावली चटर्जी ने कहा कि विजय कुमार पाठक ने 12 वर्षों तक इस विद्यालय में अपनी […]

विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षक को विदाई दी फोटो 6गिद्दी2-विदाई के मौके पर मौजूद शिक्षकगिद्दी (हजारीबाग) ़ आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय गिद्दी में बुधवार को एक समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त शिक्षक विजय कुमार पाठक को विदाई दी गयी. इस मौके पर प्रधानाध्यापिका दीपावली चटर्जी ने कहा कि विजय कुमार पाठक ने 12 वर्षों तक इस विद्यालय में अपनी सेवा दी है और वे बच्चों को संस्कृत पढ़ाते थे. उन्होंने उनके आगे की सुखमय जीवन की मंगलकामना की. इस मौके पर शिक्षक राजेश कुमार सिंह, डेविड मरांडी, सत्येंद्र कुमार सिंह आदि ने भी अपनी-अपनी बातें रखी. शिक्षकों ने उनके शिक्षा भावना की सराहना की. सेवानिवृत्त शिक्षक विजय कुमार पाठक ने कहा कि यहां के बच्चे व शिक्षकों को हम भूल नहीं सकते हैं. इसके पश्चात उन्हें उपहार भेंट किया गया. इस अवसर पर शिक्षिका पूर्णिमा राय, पूर्णिमा देवी, आसित दत्ता, अनिता शर्मा, मंजू महली, अनिता श्रीवास्तव, गीता देवी, रिंकी कुमारी, अजीत प्रजापति, सोमर महली, अनिता देवी समेत कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola