चाचा मुझे बेचना चाहते थे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Apr 2016 7:44 AM (IST)
विज्ञापन

माता-पिता की हो चुकी है मौत अंजलि के हैं दो भाई, एक भाई पहले ही घर छोड़ कर कहीं जा चुका है भुरकुंडा : रामगढ़ दुसाध मुहल्ला के मनोज गोसाईं अपनी ही भतीजी अंजलि को बेचने की साजिश रच रहा था. लेकिन इसकी भनक लगते ही वह घर से भाग गयी. वह रिवर साइड भुरकुंडा […]
विज्ञापन
माता-पिता की हो चुकी है मौत अंजलि के हैं दो भाई, एक भाई पहले ही घर छोड़ कर
कहीं जा चुका है
भुरकुंडा : रामगढ़ दुसाध मुहल्ला के मनोज गोसाईं अपनी ही भतीजी अंजलि को बेचने की साजिश रच रहा था. लेकिन इसकी भनक लगते ही वह घर से भाग गयी. वह रिवर साइड भुरकुंडा पहुंची. यहां शनिवार से प्रेम प्रसाद मेहता के घर में शरण लिये हुए थी. सोमवार को प्रेम प्रसाद अंजलि को लेकर भुरकुंडा थाना पहुंचे.
अंजिल ने डीएसपी वीरेंद्र चौधरी के समक्ष चाचा के ऊपर बेचने की साजिश रचने का आरोप लगाया. उसने बताया कि जब वह घर में थी, तब उसने चाचा को किसी से फोन पर बात करते हुए सुना. उसका चाचा उसे बेचने की बात कह रहा था. चाचा की मंशा को भांपते हुए वह घर से भाग निकली. टेंपो पकड़ कर रिवर साइड पहुंच गयी.
यहां प्रेम प्रसाद के घर में शरण ली. अंजिल ने बताया कि उसके माता-पिता इस दुनिया में नहीं हैं. पहले वह माता-पिता के साथ रिवर साइड में ही रहती थी. अब रामगढ़ में वह अपनी दादी बेबी देवी के पास रह रही थी. दादी के घर के सामने ही उसके चाचा का घर है. अंजलि ने बताया कि उसका एक भाई पहले ही घर छोड़ कर कहीं जा चुका है.
उसके साथ उसका छोटा भाई भी रहता है. अंजलि ने घर लौटने से इनकार किया है. उसे भय है कि कहीं उसका चाचा उसे दलालों के यहां न बेच दे. पुलिस ने बाद में अंजलि को रामगढ़ ले गयी़ पूरे मामले की जांच की जा रही है. इधर, डीएसपी ने कहा कि यदि अंजलि को बेचने का मामला सत्य पाया गया, तो आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




