पेट्रोल पंप संचालक पर गोली चलानेवाला गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Apr 2016 7:43 AM (IST)
विज्ञापन

मतकमा चौक से पुलिस ने पकड़ा देसी कट्टा व दो कारतूस बरामद पकड़े जाने के दिन भी थी संचालक पर हमला करने की योजना भुरकुंडा : हेहल स्थित दानिश फ्यूल स्टेशन के संचालक दानिश मासूम पर 28 फरवरी को मतकमा चौक के पास रात लगभग साढ़े नौ बजे गोली चलाने वाले शाहिद अंसारी उर्फ साजन […]
विज्ञापन
मतकमा चौक से पुलिस ने पकड़ा
देसी कट्टा व दो कारतूस बरामद
पकड़े जाने के दिन भी थी संचालक पर हमला करने की योजना
भुरकुंडा : हेहल स्थित दानिश फ्यूल स्टेशन के संचालक दानिश मासूम पर 28 फरवरी को मतकमा चौक के पास रात लगभग साढ़े नौ बजे गोली चलाने वाले शाहिद अंसारी उर्फ साजन अंसारी को पुलिस ने पकड़ लिया है. साजन रिवर साइड भुरकुंडा का रहनेवाला है. उसे मतकमा चौक से पकड़ा गया. उसके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस व मोबाइल बरामद किया है.
सोमवार को भुरकुंडा थाना में डीएसपी वीरेंद्र चौधरी ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी. कहा कि इस मामले में छह मार्च को रिवर साइड के शाहिद रजा उर्फ गोल्डी, रामगढ़ के अनिल कुमार यादव, 19 मार्च को हजारीबाग के शाहनवाज कुरैशी व राजन कुरैशी को पुलिस गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है. लेकिन गिरोह का सरगना साजन पकड़ से बाहर था. वह लगातार दानिश मासूम को धमकी दे रहा था. डीएसपी ने बताया कि साजन द्वारा दानिश को फोन पर धमकी देने के बाद उन नंबरों को लगातार ट्रेस किया जा रहा था.
इसी के आधार पर उसे मतकमा चौक से पकड़ा गया. पूछताछ में साजन ने बताया है कि पकड़े जाने के दिन भी वह दानिश पर हमला करने वाला था. डीएसपी ने बताया कि 2010 में भुरकुंडा में छिनतई व 2013 में मांडू में आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है. इसके अलावा बाराचट्टी में ट्रक लूट कांड में भी वह नामजद है. दो महीने पूर्व ही वह जेल से रिहा हुआ था. साजन को पकड़ने वालों में थाना के दिनेश तिवारी व रामगढ़ पुलिस टीम शामिल थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




