शबद कीर्तन से गूंजी शाह कॉलोनी

शबद कीर्तन से गूंजी शाह कॉलोनी समाचार का फोटो फाइल 29पीटीआर-ए में गुरुद्वारा साहिब का सजा दरबार पतरातू. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पीटीपीएस ने गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव मनाया. कार्यक्रम का आयोजन शाह कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में किया गया. इस अवसर पर 16 अक्तूबर से चल रहे श्री अखंड पाठ का समापन हो गया. इसके […]
शबद कीर्तन से गूंजी शाह कॉलोनी समाचार का फोटो फाइल 29पीटीआर-ए में गुरुद्वारा साहिब का सजा दरबार पतरातू. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पीटीपीएस ने गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव मनाया. कार्यक्रम का आयोजन शाह कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में किया गया. इस अवसर पर 16 अक्तूबर से चल रहे श्री अखंड पाठ का समापन हो गया. इसके बाद शबद व कीर्तन का आयोजन रामगढ़ नगर कीर्तन मंडली ने किया. मौके पर पीटीपीएस के जीएम बच्चू नारायण ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रबंधक कमेटी को धन्यवाद दिया. प्रसाद वितरण के बाद अटूट लंगर का आयोजन किया गया. मौके पर अभियंता राजलाल पासवान, रमेश कुमार, विनय अंगिरा, संजय सिंह, नेपुल सिंह, ब्रजेंद्र यादव, धर्मेंद्र सिंह, मनोज महादानी, गोपाल अग्रवाल, सुबोध कुमार आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम काे सफल बनाने में प्रधान सुखदेव सिंह, केके भल्ला, रंजीत सिंह चावला, हरदयाल सिंह, कश्मीरा सिंह, जसपाल मंगल सिंह, सुरजीत सिंह, रघुवीर सिंह, सतपाल सिंह चावला, राजेंद्र सिंह चावला, कमल जीत सिंह, हरविंद्र सिंह, हरदीप सिंह, बलवंत सिंह, रघुवीर सिंह, अजीत सिंह, संदीप शोभी सिंह, राजू, बॉबी, अंशु, सन्नी, सोनी, विक्की, जसपाल सर्वरूप सिंह, संजय सिंह, राजू कुमार, चंदन कुमार, राहुल सिंह, रवि रंजन, राकेश दुबे आदि ने मुख्य भूमिका निभायी. इन्हें किया गया सम्मानित पीटीपीएस महाप्रबंधक समेत अभियंताओं को गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी पीटीपीएस ने सम्मानित किया. इसमें महाप्रबंधक बच्चु नारायण अभियंता प्रभाकर झा, राजलाल पासवान, रमेश कुमार, विनय अंगिरा, मुकेश सिंह, राजीव प्रसाद, संजीव वर्णवाल आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




