जावेद खान.उरीमारी.बड़कागांव विस क्षेत्र के केरेडारी व बड़कागांव प्रखंड में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला देवी सभी प्रत्याशियों पर भारी रही. केरेडारी में कांग्रेस को 17316 (बूथ 1-71), टंडवा के 14 बूथ पर 1366 (बूथ 72-85) व बड़कागांव प्रखंड में 21315 (बूथ 86-186) वोट मिला. आजसू को केरेडारी में 8806, टंडवा में 3578 व बड़कागांव में 15873 वोट मिले. झामुमो केरेडारी में 2124, टंडवा में 478 व बड़कागांव में 8225, जेवीएम को केरेडारी में 3749, टंडवा में 1432, बड़कागांव में 5835, सीपीआइ को केरेडारी में 1553, टंडवा में 353 व बड़कागांव में 2168 वोट मिला. विजेता कांग्रेस पार्टी ने केरेडारी, टंडवा व बड़कागांव मिलाकर कुल 11776 वोट की लीड अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आजसू पर लेकर पतरातू प्रखंड में प्रवेश किया. पतरातू प्रखंड में आजसू पार्टी नंबर वन पर रही. यहां पर उसे 33120 (बूथ संख्या 187-368) वोट मिले. जबकि कांग्रेस ने यहां 21799 वोट पाया. झामुमो को यहां 21641 वोट मिला. जबकि सीपीआइ को 12527 व जेवीएम को 4039 वोट पड़ा. कुल मिलाकर निर्मला देवी को 61817 (पोस्टल बैलेट के 21 वोट शामिल) व आजसू के रोशनलाल को 61406 (पोस्टल के 65 वोट शामिल) वोट मिला. सीपीआइ को पोस्ट बैलेट के 30 व झामुमो आठ वोट मिले.कोयलांचल में आजसू आगे : कोयलांचल व इससे प्रभावित बूथों पर आजसू पार्टी अन्य दलों के मुकाबले आगे रही. कोयलांचल के बूथ 183-186, 234-263, 286-316 व 326-333 के वोटों को जोड़ा जाय, तो इन बूथों पर कुल मिलाकर आजसू को 9606 वोट मिला. जबकि सीपीआइ को 9104, कांग्रेस को 7926 व झामुमो को 5676 वोट मिला. कोयलांचल में आजसू व सीपीआइ में मुकाबला रहा.
केरेडारी व बड़कागांव में कांग्रेस, पतरातू में आजसू रही नंबर वन
जावेद खान.उरीमारी.बड़कागांव विस क्षेत्र के केरेडारी व बड़कागांव प्रखंड में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला देवी सभी प्रत्याशियों पर भारी रही. केरेडारी में कांग्रेस को 17316 (बूथ 1-71), टंडवा के 14 बूथ पर 1366 (बूथ 72-85) व बड़कागांव प्रखंड में 21315 (बूथ 86-186) वोट मिला. आजसू को केरेडारी में 8806, टंडवा में 3578 व बड़कागांव में 15873 […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement