रामगढ़ : लगातार अपना ठिकाना बदलते थे जाली नोट के तस्कर : एसपी
Updated at : 13 Jan 2020 7:09 AM (IST)
विज्ञापन

पैंथर के चार जवान को किया जायेगा सम्मानित रामगढ़ : जाली नोट का तस्कर गाड़ी लेकर धनबाद से रांची जा रहा है. इसकी जानकारी पुलिस को 11 जनवरी को मिली. पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए गोला में जांच अभियान चलाया. इसी बीच, डीवीसी चौक गोला में संदिग्ध अवस्था में एक युवक पुलिस को देख […]
विज्ञापन
पैंथर के चार जवान को किया जायेगा सम्मानित
रामगढ़ : जाली नोट का तस्कर गाड़ी लेकर धनबाद से रांची जा रहा है. इसकी जानकारी पुलिस को 11 जनवरी को मिली. पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए गोला में जांच अभियान चलाया.
इसी बीच, डीवीसी चौक गोला में संदिग्ध अवस्था में एक युवक पुलिस को देख कर भागने लगा. इसके बाद पैंथर मोबाइल के जवानों ने उस युवक को गोमती नदी स्कूल के निकट दौड़ा कर पकड़ लिया. उक्त जानकारी रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने 12 जनवरी को प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि पकड़े गये युवक का नाम अरूष वर्मा है. वह धनबाद का रहनेवाला है. उसने पूछताछ में बताया कि डीवीसी चौक पर वह कुछ सामान खरीदने के लिए ठहरा था. वहीं, जाली नोट देने के क्रम में दुकानदार ने विरोध किया आैर हल्ला किया.
वह बलेनो गाड़ी (जेएच10बीडब्लू-5625) को छोड़ कर भागा. पुलिस उसे पकड़ कर धनबाद ले गयी. यहां नीतीश कुमार (बारबिग्हा नालंदा, वर्तमान में धनबाद निवासी) को पकड़ा गया. दोनों पिछले दो माह से धनबाद में एक किराये के मकान में रह रहे थे. वह लगातार अपना ठिकाना बदलते रहते थे. इससे किसी को इन पर शक नहीं होता था.जाली नोट बनाने का मामला आर्थिक अपराध है
दुकानदार को किया जायेगा सम्मानित
एसपी ने बताया कि पैंथर पुलिस के राम दास, राजेंद्र कुमार, राजकुमार पासवान व अजय नापित को सम्मानित किया जायेगा. जिला पुलिस उस दुकानदार को भी सम्मानित करेगी, जिसने जाली नोट को लेकर हल्ला किया था. दुकानदार के हल्ला करने पर ही पुलिस ने एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




