भारत स्काउट व गाइड संस्था का स्थापना दिवस मनाया गया

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ : संत फ्रांसिस उच्च विद्यालय, कांकेबार में गुरुवार को भारत स्काउट और गाइड संस्था का स्थापना दिवस मनाया गया. मौके पर बच्चों ने विद्यालय के सभी शिक्षकों को भारत स्काउट और गाइड का फ्लैग स्टिकर लगाया. मौके पर स्काउट गाइड के बारे में जानकारी दी गयी. इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की प्रधानाध्यापिका […]

विज्ञापन

रामगढ़ : संत फ्रांसिस उच्च विद्यालय, कांकेबार में गुरुवार को भारत स्काउट और गाइड संस्था का स्थापना दिवस मनाया गया. मौके पर बच्चों ने विद्यालय के सभी शिक्षकों को भारत स्काउट और गाइड का फ्लैग स्टिकर लगाया. मौके पर स्काउट गाइड के बारे में जानकारी दी गयी. इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की प्रधानाध्यापिका सिस्टर हेलेन ने स्काउट गाइड के झंडे को फहरा कर की. इस दौरान बच्चों ने झंडे को सलामी दी.

विज्ञापन

मौके पर प्रधानाध्यापिका हेलेन ने बच्चों को कहा कि कठिन से कठिन परिस्थिति में भी स्काउट एंड गाइड अपनी सेवाओं को देने के लिए संकल्पित रहता है. अनुशासन से दूसरों को सीख देता है.प्रधानाध्यापिका ने बच्चों को विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए संकल्प दिलाया.इस दौरान डांस कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. माैके पर स्काउट गाइड के जिला संगठन आयुक्त सूरज कुमार, स्काउट मास्टर सुनील श्रीवास्तव, गाइड कैप्टन सुनीता कुमारी, सिस्टर बसंती, प्रेम कुमार मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola