बदलाव यात्रा से नहीं मिलेगा झामुमो को जनमत : विधायक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मांडू : विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद सदन में विपक्ष का नेता बनने का आंकड़ा किसी दल के पास नहीं रहेगा. सदन में विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए भी एनडीए से सहमति लेनी पड़ेगी. आचार संहिता लगने से पहले हम भाजपा की विधिवत सदस्यता ग्रहण कर लेंगे. इसके लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास व झारखंड […]

विज्ञापन

मांडू : विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद सदन में विपक्ष का नेता बनने का आंकड़ा किसी दल के पास नहीं रहेगा. सदन में विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए भी एनडीए से सहमति लेनी पड़ेगी. आचार संहिता लगने से पहले हम भाजपा की विधिवत सदस्यता ग्रहण कर लेंगे. इसके लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास व झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम माथुर द्वारा कार्यक्रम निर्धारित किया जायेगा.

विज्ञापन

उक्त बातें मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने बुधवार को राज्य संपोषित योजना अंतर्गत 2 करोड़ 56 लाख की लागत से मांडू से गिद्दी भाया बलसगरा की सड़क मरम्मत के कार्य का शिलान्यास कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से कही. श्री पटेल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने से देश व राज्य तेजी से विकास की ओर अग्रसर है. श्री पटेल ने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में स्व टेकलाल महतो के समर्थकों ने एनडीए के समर्थन में कार्य किया. बदलाव यात्रा के संदर्भ में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बदलाव यात्रा करने से जनमत नहीं मिलेगा.

मौके पर पुलिस निरीक्षक केशव कुमार, थाना प्रभारी रामजीवन राम, पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार गुप्ता, जिप सदस्य सर्वेश सिंह, मनोहर गुप्ता, वकील महतो, कुमेश्वर महतो, सेवालाल महतो, रंजीत सिंह, पवन कुमार, अमित गुप्ता, सुदर्शन महतो, नंदकिशोर महतो, निरंजन महतो, सुरेश महतो, अशोक सिंह, उमेश पांडेय, रामटहल प्रसाद, छोटेलाल साव, राजकपूर साव मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola