पुनरीक्षण कार्य सही तरीके से करें

रामगढ़ : जिला समाहरणालय के सभागार में सोमवार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त अरविंद कुमार की अध्यक्षता में मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2019 के तहत जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व एइआरओ के साथ समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में आयुक्त श्री कुमार ने सबसे पहले जिले के […]
रामगढ़ : जिला समाहरणालय के सभागार में सोमवार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त अरविंद कुमार की अध्यक्षता में मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2019 के तहत जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व एइआरओ के साथ समीक्षा बैठक की गयी.
बैठक में आयुक्त श्री कुमार ने सबसे पहले जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों से जिले में पुनरीक्षण कार्यक्रम 2019 के तहत हो रहे कार्यों पर चर्चा की. सभी इआरओ व एइआरओ को बीएलओ द्वारा जिले के कोने -कोने में पुनरीक्षण कार्य सही तरीके से करने का निर्देश दिया. उपायुक्त संदीप सिंह ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दो सितंबर से लेकर 17 सितंबर तक मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










