रामगढ़ में पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम उखाड़ने की कोशिश

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिला के कैथा स्थित बाजार समिति परिसर में लगे पीएनबी के एटीएम को मंगलवार की देर रात अपराधियों ने लूटने का प्रयास किया. बताया जाता है कि पांच-छह अपराधी मारुति वैन से आये थे. इन्होंने एटीएम की केबिन के बाहर वैन को खड़ा कर दिया. इसके बाद एटीएम में रस्सी […]
रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिला के कैथा स्थित बाजार समिति परिसर में लगे पीएनबी के एटीएम को मंगलवार की देर रात अपराधियों ने लूटने का प्रयास किया. बताया जाता है कि पांच-छह अपराधी मारुति वैन से आये थे. इन्होंने एटीएम की केबिन के बाहर वैन को खड़ा कर दिया. इसके बाद एटीएम में रस्सी बांध दी और उसे उखाड़ने की कोशिश की.
अपराधी एटीएम उखाड़ने में नाकाम रहे. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. उल्लेखनीय है कि इसके पहले एटीएम उखाड़ने और एटीएम तोड़ने की कई घटनाएं रामगढ़ जिला में हो चुकी हैं. एक बार अपराधी भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) का एटीएम उखाड़कर ले गये और उसके पैसे लूटकर मशीन को एक गड्ढे में फेंक दिया. हालांकि, बाद में पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










