381 नव प्रशिक्षित जवानों ने देश सेवा करने की ली शपथ

रामगढ़ : सिख रेजिमेंटल सेंटर, रामगढ़ के ड्रिल स्क्वायर में सोमवार को कसम परेड का आयोजन किया गया. कसम परेड में कोर्स 91 के सेंटर से नव प्रशिक्षित 381 जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज व पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब को साक्षी मान कर देश सेवा की शपथ ली. कसम परेड के मुख्य अतिथि सिख रेजिमेंटल […]
रामगढ़ : सिख रेजिमेंटल सेंटर, रामगढ़ के ड्रिल स्क्वायर में सोमवार को कसम परेड का आयोजन किया गया. कसम परेड में कोर्स 91 के सेंटर से नव प्रशिक्षित 381 जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज व पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब को साक्षी मान कर देश सेवा की शपथ ली. कसम परेड के मुख्य अतिथि सिख रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर राकेश रैना (विशिष्ट सेवा मेडल) ने नव प्रशिक्षित जवानों को भारतीय सेना का हिस्सा बनने पर बधाई दी. उन्होंने नव प्रशिक्षित जवानों व उनके माता पिता का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि अब वे लोग भारतीय सेना का अभिन्न अंग बन गये हैं. परेड के दंडपाल ने नव प्रशिक्षित जवानों को शपथ दिलायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










