ओवर हेड बिजली का तार टूटा, बिजली गुल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2019 12:45 AM
भुरकुंडा : गिद्दी से भुरकुंडा कोलियरी क्षेत्र के लिए आयी बिजली का 11 हजार वोल्ट का तार बुधवार की दोपहर हल्की आंधी में टूट गया. रिवर साइड झूला पुल के पास यह तार तीन जगहों से टूट कर नीचे गिर गया. तार भुरकुंडा स्थित सीसीएल के विद्युत सब स्टेशन पहुंचता है. तार के टूटने से […]
भुरकुंडा : गिद्दी से भुरकुंडा कोलियरी क्षेत्र के लिए आयी बिजली का 11 हजार वोल्ट का तार बुधवार की दोपहर हल्की आंधी में टूट गया. रिवर साइड झूला पुल के पास यह तार तीन जगहों से टूट कर नीचे गिर गया.
तार भुरकुंडा स्थित सीसीएल के विद्युत सब स्टेशन पहुंचता है. तार के टूटने से भुरकुंडा क्षेत्र के सात पंचायत बुध बाजार दोतल्ला, चीफ हाउस, इमली गाछ, भुरकुंडा, पटेल नगर, जवाहर नगर की बिजली गुल हो गयी है. शाम तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो सका था. बताया गया कि मरम्मत में 12-14 घंटे का वक्त लग सकता है. ऐसे में बुधवार की देर रात तक भी बिजली बहाल होने की कम संभावना जतायी जा रही है. बिजली गुल होने से जलापूर्ति भी ठप हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










