बीयर लदा ट्रक चुट्टूपालू घाटी में पलटा
रामगढ़ : रामगढ़-रांची फोरलेन मार्ग में बीती रात गंडके मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर 10 चक्का ट्रक संख्या जेएच10एए-8922 पलट गया. घटना में ट्रक के चालक बराकर (वर्द्धमान, पश्चिम बंगाल) निवासी धमेंद्र यादव घायल हो गये. इनका इलाज सदर अस्पताल रामगढ़ में किया गया. ट्रक पर 14 लाख रुपये का किंग फिशर बीयर लदा हुआ […]
रामगढ़ : रामगढ़-रांची फोरलेन मार्ग में बीती रात गंडके मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर 10 चक्का ट्रक संख्या जेएच10एए-8922 पलट गया. घटना में ट्रक के चालक बराकर (वर्द्धमान, पश्चिम बंगाल) निवासी धमेंद्र यादव घायल हो गये. इनका इलाज सदर अस्पताल रामगढ़ में किया गया. ट्रक पर 14 लाख रुपये का किंग फिशर बीयर लदा हुआ था.
घटना के बाद ट्रक पर लदा बियर की पेटी व बोतल सड़क के किनारे बिखर गया. घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस घाटी में पहुंची और ट्रक को कब्जा में ले लिया. सदर अस्पताल में इलाज के बाद चालक को छोड़ दिया गया. ट्रक के चालक ने घटना के संबंध में रामगढ़ थाना में आवेदन दिया है.
आवेदन में कहा गया है कि घाटी में गंडके मोड़ के समीप आने के बाद ट्रक ने अपना नियंत्रण खो दिया. इसके बाद ट्रक को काफी संभालने की काफी कोशिश की गयी. लेकिन ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इसके कारण इस पर लदा सारा माल सड़क के किनारे बिखर गया. इस कारण काफी आर्थिक नुकसान हुआ है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए