चैती छठ के आयोजन की तैयारी पूरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पतरातू : मानव सेवा संस्था पीटीपीएस डैम में चैती छठ पूजा का आयोजन करेगी. इसकी पूरी तैयारी संस्था ने कर ली है. उक्त जानकारी संस्था के अध्यक्ष राजीव रंजन ने दी. उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा वर्षों से डैम परिसर में चैती छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है. पर्व को लेकर संस्था द्वारा […]

विज्ञापन

पतरातू : मानव सेवा संस्था पीटीपीएस डैम में चैती छठ पूजा का आयोजन करेगी. इसकी पूरी तैयारी संस्था ने कर ली है. उक्त जानकारी संस्था के अध्यक्ष राजीव रंजन ने दी. उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा वर्षों से डैम परिसर में चैती छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है. पर्व को लेकर संस्था द्वारा डैम परिसर व छठ घाट की साफ-सफाई की गयी.

विज्ञापन

जगह-जगह तोरण द्वार लगाये गये हैं. 10 अप्रैल को संस्था छठव्रतियों के बीच फल, फूल, नारियल, दूध का वितरण करेगी. पर्व को लेकर डैम परिसर में पंडाल में सात घोड़ों पर सवार भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित की गयी है. छठव्रतियों की सुविधाअों के लिए अशोक करमाली, अशोक पांडेय, शंभुनाथ सिंह, गणेश करमाली, शंकर मुंडा, हरि सिंह, भोला सिंह, राजकुमार गिरी, दुर्गेश शर्मा, उदय पाठक, प्रमोद सिंह लगे हैं

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola