पुलिस को मिली थी गुप्त जानकारी, टीम गठित कर की घेराबंदी, मारा गया बाजीराम महतो
Updated at : 01 Mar 2019 12:45 AM (IST)
विज्ञापन

अंधेरे का लाभ उठा कर तीन अन्य सदस्य फायरिंग करते हुए भागने में सफल रहे लेवी लेने के उद्देश्य से व्यवसायी सह नेता के अपहरण की नीयत से रेकी के लिए गया था कुजू : कुजू ओपी क्षेत्र स्थित करमा -चमारीडेरा जंगल के रास्ते में बुधवार की रात करीब 9:00 बजे पुलिस मुठभेड़ में पीएलएफआई […]
विज्ञापन
अंधेरे का लाभ उठा कर तीन अन्य सदस्य फायरिंग करते हुए भागने में सफल रहे
लेवी लेने के उद्देश्य से व्यवसायी सह नेता के अपहरण की नीयत से रेकी के लिए गया था
कुजू : कुजू ओपी क्षेत्र स्थित करमा -चमारीडेरा जंगल के रास्ते में बुधवार की रात करीब 9:00 बजे पुलिस मुठभेड़ में पीएलएफआई का एरिया कमांडर बाजीराम महतो मारा गया. बताया जाता है कि चार लोग दो अलग-अलग बाइक से जा रहे थे. इसमें बाजीराम महतो भी शामिल था. वह लेवी लेने के उद्देश्य से वहां के एक व्यवसायी सह नेता के अपहरण की नीयत से रैकी के लिए गया था.
इसकी भनक पुलिस के आला अधिकारियों को गुप्त रूप से मिल चुकी थी. रामगढ़ एसपी निधि द्विवेदी ने टीम गठित की. इसमें रामगढ़, कुजू, रजरप्पा, मांडू, घाटो पुलिस शामिल थी. बाजीराम की घेराबंदी की गयी. इस दौरान दोनों ओर गोलियां चली. इसमें बाजीराम महतो को मार दिया गया. अंधेरे का लाभ उठा कर तीन अन्य सदस्य फायरिंग करते हुए भागने में सफल रहे. घटना की सूचना पाकर डीआइजी पंकज कंबोज, रामगढ़ एसपी निधि द्विवेदी घटनास्थल पहुंच कर मामले की जानकारी ली.
घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम
घटना के बाद गुरुवार सुबह रांची की फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पहुंच कर बाजीराम महतो के अंगूठे का निशान लेते हुए शरीर के अन्य हिस्सों की जांच की. टीम ने घटनास्थल पर गोली व खून का नमूना लिया. घटनास्थल पर दंडाधिकारी के रूप में पहुंचे मांडू अंचलाधिकारी राकेश कुमार की मौजूदगी में बाजीराम महतो के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.
घटनास्थल पर माैजूद पुलिस अधिकारी
घटना स्थल पर अभियान एएसपी गुलशन तिर्की, रामगढ़ थाना प्रभारी लिलेश्वर महतो, रजरप्पा इंस्पेक्टर कमलेश पासवान, मांडू थाना प्रभारी अजीत भारती, पुअनि रामेश्वर भगत, राधेश्याम राम, भरत पासवान, सामंत कुमार दास, पुरन सिंह शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




