यात्री बस ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, 12 घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कुजू : कुजू ओपी क्षेत्र की पैंकी बाइपास सड़क पर रविवार सुबह तेज रफ्तार से आ रही श्री विष्णु रथ बस ने ब्रेक डाउन कोयला लदे 12 चक्का ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. इसमें एक दर्जन लोग घायल हो गये. ओपी प्रभारी शिवशंकर जमादार, सअनि विजय कुमार ने सशस्त्र बलों के सहयोग से […]
विज्ञापन
कुजू : कुजू ओपी क्षेत्र की पैंकी बाइपास सड़क पर रविवार सुबह तेज रफ्तार से आ रही श्री विष्णु रथ बस ने ब्रेक डाउन कोयला लदे 12 चक्का ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. इसमें एक दर्जन लोग घायल हो गये. ओपी प्रभारी शिवशंकर जमादार, सअनि विजय कुमार ने सशस्त्र बलों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया.
जानकारी के अनुसार, विष्णु रथ यात्री बस (डीआर 21के-1965) बिहार से रांची जा रही थी. इसी दौरान पैंकी बाइपास सड़क पर पहले से ब्रेक डाउन खड़े ट्रक (जेएच 02टी-8666) में बस ने पीछे से टक्कर मार दी. इसमें बस पर सवार राजमणि देवी (पांडेय कोटला थाना नालंदा बिहार), मोहम्मद फैजल आलम (बिहारशरीफ स्टेशन नालंदा), सुरेश प्रसाद (धुर्वा रांची), प्रियंका भारती (बिहार शरीफ नालंदा), पुष्पा देवी (धनकी मानपुर नालंदा), महेश चंद्र महतो (मनोहरपुर सिंहभूम), केएन पांडेय (एसइसी कॉलोनी, रांची) सहित आधा दर्जन लोग मामूली रूप से घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को रांची रेफर कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










