पति पर दूसरी शादी करने का आरोप

रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र के डांडो पंचायत के कुसडीहा धावाटोला निवासी लुखी मुमरू ने न्याय के लिए पुलिस को आवेदन सौंपी है. लुखी के अनुसार संताली रीति-रिवाज से उसकी शादी गोड्डा जिले के देवदांड थाना क्षेत्र के डहरनंगी निवासी परमेश्वर सोरेन के साथ हुई थी. तीन माह पूर्व कमाने के लिए उसका पति बाहर […]
रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र के डांडो पंचायत के कुसडीहा धावाटोला निवासी लुखी मुमरू ने न्याय के लिए पुलिस को आवेदन सौंपी है. लुखी के अनुसार संताली रीति-रिवाज से उसकी शादी गोड्डा जिले के देवदांड थाना क्षेत्र के डहरनंगी निवासी परमेश्वर सोरेन के साथ हुई थी. तीन माह पूर्व कमाने के लिए उसका पति बाहर चला गया था.
वहां से लौटने के बाद से ही पति परमेश्वर सोरेन, सास संझली मुमरू तथा ससुर पीटर सोरेन मायके से एक मोटरसाइकिल तथा पचास हजार रुपये लाने के लिये प्रताड़ित करने लगे. अंतत: ससुराल वालों ने गर्भावस्था के बावजूद उसे घर से निकाल दिया. उसके पति ने देवदांड थाना के जादुडीह बनकाठी गांव में दूसरी शादी भी कर ली पीड़िता लुखी मुमरू ने न्याय दिलाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




