कोयला लदी एक दर्जन बाइक जब्त, चार लोगों को भेजा जेल
Updated at : 06 Jan 2018 9:18 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस को देख कुछ लोग भागने में सफल रहे रजरप्पा/गोला : रामगढ़ एसपी किशोर कौशल ने कोयला चोरी पर अंकुश लगाने को लेकर कई दिशा- निर्देश दिये हैं. इस निर्देश के बाद रजरप्पा व गोला पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापामारी अभियान चला कर एक दर्जन अवैध कोयला लदी बाइक को जब्त किया. चार लोगों […]
विज्ञापन
पुलिस को देख कुछ लोग भागने में सफल रहे
रजरप्पा/गोला : रामगढ़ एसपी किशोर कौशल ने कोयला चोरी पर अंकुश लगाने को लेकर कई दिशा- निर्देश दिये हैं. इस निर्देश के बाद रजरप्पा व गोला पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापामारी अभियान चला कर एक दर्जन अवैध कोयला लदी बाइक को जब्त किया. चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है.
मिली जानकारी के अनुसार, रजरप्पा पुलिस ने न्यू चिलमटुंगरी, चितरपुर रोड के गांवादेवती के समीप से अवैध कोयला लदी 10 बाइक सहित एक स्कूटर को जब्त किया. इसी बीच, बाइक से कोयला ले जा रहे चार लोगों को गिरफ्तार भी किया. छापामारी अभियान को देख कर कुछ लोग भागने में सफल रहे. पुलिस मोटरसाइकिल व स्कूटर को थाना ले आयी है.
गिरफ्तार चार लोगों को जेल भेज दिया. उधर, गोला पुलिस ने भी छापामारी कर कोयला लदी दो बाइक को जब्त किया. बताया जाता है कि मंदिर घाट, लेढ़ी टुंगरी, चिलमटुंगरी, भुंचुगडीह सहित कई जगहों से कोयले की चोरी कर ईंट भट्ठों के अलावा पश्चिम बंगाल के बरजोपुर, डाकागढ़ा सहित कई जगहों के डिपो में पहुंचाया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




