भजन से गूंज उठी प्रभातफेरी
Updated at : 05 Jan 2018 9:21 AM (IST)
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से बाबा गुरजीत सिंह ने सरोपा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया रामगढ़ : श्री गुरुगोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर निकाली गयी प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. निशान साहिब के नेतृत्व में रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब से निकल कर प्रभातफेरी नगर भ्रमण कर गुरुद्वारा परिसर में पहुंच कर […]
विज्ञापन
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से बाबा गुरजीत सिंह ने सरोपा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया
रामगढ़ : श्री गुरुगोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर निकाली गयी प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. निशान साहिब के नेतृत्व में रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब से निकल कर प्रभातफेरी नगर भ्रमण कर गुरुद्वारा परिसर में पहुंच कर संपन्न हुई. प्रभातफेरी में शामिल लोग भजनों को गायन करते चल रहे थे. प्रभातफेरी के अंतिम दिन दौलत सिंह सैनी व उनके परिवार के लोगों ने निशान साहिब व प्रभातफेरी में शामिल लोगों की सेवा की. जलपान की भी व्यवस्था की गयी.
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से बाबा गुरजीत सिंह ने सरोपा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया. प्रभातफेरी में गुरुद्वारा प्रधान रमिंदर सिंह गांधी, महासचिव जगजीत सिंह सोनी, कुलवंत सिंह मारवा, परमदीप सिंह कालरा, हरजीत सिंह छाबड़ा, तेजिंदर सिंह सोनी, मंजीत सिंह भुसरी, दौलत सिंह सैनी, त्रिलोचन सिंह जस्सल, यश छाबड़ा, अवतार सिंह सैनी, रौनक छाबड़ा, जसमीत कौर सोनी, जसप्रीत कौर जौली, लवली गांधी, बलबीर कौर जस्सल, महेंद्र कौर सोनी, विमला जस्सल माैजूद थे.
प्रकाशोत्सव आज, होंगे कई कार्यक्रम
प्रकाशोत्सव के मौके पर पांच जनवरी को रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. कार्यकम दिन के 10 बजे से 2.30 बजे तक तथा रात आठ बजे से रात 12.30 बजे तक होगा. दिन व रात में लंगर का आयोजन भी होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




