विकास कार्यों का फोटो भेजें
Updated at : 04 Jan 2018 9:37 AM (IST)
विज्ञापन

मास्टर प्लान के तहत होगा मंदिर में विकास कार्य विकास योजनाओं के पूरा होते ही श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधाएं रजरप्पा : पर्यटन विभाग के निदेशक जितेंद्र कुमार सिंह बुधवार को रजरप्पा मंदिर पहुंचे. इनके साथ रामगढ़ उपायुक्त राजेश्वरी बी, डीडीसी सुनील कुमार सिंह, एसडीओ अनंत कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे. विभाग के निदेशक सहित […]
विज्ञापन
मास्टर प्लान के तहत होगा मंदिर में विकास कार्य
विकास योजनाओं के पूरा होते ही श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधाएं
रजरप्पा : पर्यटन विभाग के निदेशक जितेंद्र कुमार सिंह बुधवार को रजरप्पा मंदिर पहुंचे. इनके साथ रामगढ़ उपायुक्त राजेश्वरी बी, डीडीसी सुनील कुमार सिंह, एसडीओ अनंत कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे.
विभाग के निदेशक सहित अधिकारियों ने मंदिर प्रक्षेत्र का निरीक्षण कर यहां करायी जा रही विकास योजनाओं का जायजा लिया. क्यू कॉम्प्लेक्स, शेड, घाट, हवन कुंड का निर्माण कार्य करा रहे संवेदकों को तेजी से कार्य कराने का निर्देश दिया. श्री सिंह ने कहा कि पिछले दिन मुख्यमंत्री ने रजरप्पा दौरा के क्रम में यहां के विकास के लिए 200 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की है.
इस राशि का खर्च कर शीघ्र ही विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जायेगा. इसके लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है. मास्टर प्लान के तहत ही मंदिर क्षेत्र में विकास कार्य कराये जायेंगे. उन्होंने मंदिर न्यास समिति के सचिव सुभाशीष पंडा को यहां अलग से कंस्ट्रक्शन नहीं कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मंदिर क्षेत्र में विकास योजनाओं के पूरा होते ही यहां का दृश्य बदल जायेगा.
देश-विदेश से यहां आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को सभी सुविधाएं मिलेंगी. स्थानीय सैकड़ों लोगों को रोजगार भी मिलेगा. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में विश्व पर्यटन के मानचित्र पर रजरप्पा की अलग पहचान होगी. उन्होंने विकास योजनाअों के लिए अधिकारियों को समय-समय पर मॉनीटरिंग करने का भी निर्देश दिया. अधिकारियों ने पुजारियों व दुकानदारों से भी बातचीत कर विकास कार्यों में सहयोग करने की बात कही. मौके पर अशेष पंडा, अजय पंडा, असीम पंडा, रीतेश पंडा, सेठी पंडा, लोकेश पंडा, कुलदीप साव, प्रबोध चटर्जी, एलआरडीसी गोरांग महतो, सीओ कुंवर सिंह पाहन मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




