कोयला जब्त किया, तीन को किया गिरफ्तार
Updated at : 04 Jan 2018 9:36 AM (IST)
विज्ञापन

रजरप्पा : प्रशिक्षु डीएसपी किशोर कुमार रजक के नेतृत्व में बुधवार को रांची-रजरप्पा सीमा क्षेत्र स्थित सिकिदिरी घाटी में अवैध कोयला के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया. उन्होंने साइकिल से अवैध कोयला ले जा रहे लोगों को खदेड़ा एवं कोयला को जब्त किया. कोयला ले जा रहे तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस छापामारी […]
विज्ञापन
रजरप्पा : प्रशिक्षु डीएसपी किशोर कुमार रजक के नेतृत्व में बुधवार को रांची-रजरप्पा सीमा क्षेत्र स्थित सिकिदिरी घाटी में अवैध कोयला के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया. उन्होंने साइकिल से अवैध कोयला ले जा रहे लोगों को खदेड़ा एवं कोयला को जब्त किया. कोयला ले जा रहे तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस छापामारी के क्रम में साइकिल से ले जा रहे कोयला को ट्रैक्टर में लोड कर रजरप्पा थाना ले गयी.
जब्त कोयला लगभग एक टन बताया जाता है. गाैरतलब हो कि रजरप्पा क्षेत्र से कोयला की चोरी कर साइकिल व बाइक से क्षेत्र में चलाये जा रहे ईंट भट्ठों में पहुंचाया जाता है. सिकिदिरी होते हुए रांची एवं बरलंगा होते हुए डाकागढ़ा, बरजोपुर, तुलीन में पहुंचाया जाता है. प्रभात खबर में दो व तीन जनवरी को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गयी थी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




