छात्रों की आवाज बुलंद होगी : बलजीत

Updated at : 03 Jan 2018 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रों की आवाज बुलंद होगी : बलजीत

एनएसयूआइ ने छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का किया चयन पतरातू : पीटीपीएस स्थित विधायक के आवासीय कार्यालय में मंगलवार को एनएसयूआइ की बैठक हुई. इसमें कांग्रेस पार्टी के रामगढ़ जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी, पतरातू प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, वरीय नेता कृष्णा सिंह, मो सलीम, अमरनाथ राम, नित्यानंद कुमार, सपन दास, सरफराज, मो मुस्तफा […]

विज्ञापन

एनएसयूआइ ने छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का किया चयन

पतरातू : पीटीपीएस स्थित विधायक के आवासीय कार्यालय में मंगलवार को एनएसयूआइ की बैठक हुई. इसमें कांग्रेस पार्टी के रामगढ़ जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी, पतरातू प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, वरीय नेता कृष्णा सिंह, मो सलीम, अमरनाथ राम, नित्यानंद कुमार, सपन दास, सरफराज, मो मुस्तफा उपस्थित थे. बजलीत सिंह बेदी ने कहा कि एनएसयूआइ ने हमेशा छात्रों की आवाज को बुलंद किया है. आगे भी उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा.

जयप्रकाश सिंह ने कहा कि कांग्रेस समर्थित एनएसयूआइ के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है. मौके पर सचिन कुमार सिंह, मदन मोहन मिश्रा, दीपक कुमार, फरहत नाज, शबाना परवीन, एम परवीन, इशा कुमारी, चंदा कुमारी, सुषमा कुमारी, दिव्या कुमारी, बसंती कुमारी, सुनी कुमारी, अनिता कुमारी, मो साहिल खान, मो तौसिफ रजा, अजय कुमार, करण कुमार, दिलीप कुमार, सविता कुमारी, सुमित कुमार, बजरंगी कुमार, रोहित गोरांग, संजय कुमार मुंडा, विजय कुमार, गौरव चटर्जी, राहुल गौरांग, लक्ष्मी कुमारी, आंचल कुमारी, मीना कुमारी उपस्थित थे.

बैठक में पीटीपीएस कॉलेज के लिए एनएसयूआइ के प्रत्याशियों का चयन किया गया. इसमें अध्यक्ष श्वेता कुमारी, सचिव शुभम कुमार सिंह, सह सचिव सैरा परवीन व कोषाध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया. मौके पर घोषित प्रत्याशियों का स्वागत किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola